facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: इस पूरे हफ्ते चीन के बाजार रहेंगे बंद, कैसी होगी भारतीय बाजार की शुरुआत?

Advertisement

Stock Market Today: व्यापारी जनवरी की उपभोक्ता मुद्रास्फीति (consumer inflation) और दिसंबर के आईआईपी डेटा (IIP data) पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Last Updated- February 12, 2024 | 8:41 AM IST
Stock Market Today
Representative Image

Stock Market Today, February 12: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत होने की संभावना है।हालांकि, लूनर न्यू ईयर (Lunar New Year) की छुट्टी के चलते एशिया बाजार में कारोबार नहीं होगा। चीन के बाजार पूरे हफ्ते बंद रहेंगे।

सुबह 8:15 बजे, Gift Nifty 21,918 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

व्यापारी जनवरी की उपभोक्ता मुद्रास्फीति (consumer inflation) और दिसंबर के आईआईपी डेटा (IIP data) पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो आज बाजार बंद होने के बाद जारी किया जाएगा।

रॉयटर्स के एक सर्वेक्षण में उम्मीद जताई गई है कि जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति तीन महीने के निचले स्तर 5.09 प्रतिशत पर आ जाएगी।

इसके अलावा, निवेशक ONGC, Mamaearth और Hero Moto सहित अन्य की तीसरी तिमाही की आय पर भी प्रतिक्रिया देंगे।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए Tata Group की कंपनियां टॉप पर, मगर एमकैप में TCS आधे से भी कम

क्या हैं आज के ग्लोबल संकेत?

लूनर न्यू ईयर (Lunar New Year) की छुट्टियों के कारण हांगकांग, चीन, जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया सहित बाजार बंद हैं। ऑस्ट्रेलिया में ASX 200 0.2 प्रतिशत कम पर कारोबार करता दिखा।

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला था। एसएंडपी 500 0.57 प्रतिशत बढ़कर पहली बार प्रमुख 5,000 स्तर से ऊपर बंद हुआ। नैस्डैक 1.25 प्रतिशत चढ़ा जबकि डॉव जोन्स 0.14 प्रतिशत गिर गया।

यह भी पढ़ें: बाजार हलचल: BAT के इरादे के बाद ITC में पिछले हफ्ते 6 फीसदी की गिरावट, ग्राहकों से पेटीएम मनी की अपील

बीते शुक्रवार कैसी थी बाजार की चाल?

एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय शेयर बाजार (share bazar) शुक्रवार को दो दिन से जारी गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ था।

तीस शेयरों वाला BSE Sensex 9 फरवरी को मामूली गिरावट लेते हुए अपने पिछले बंद भाव के 71,428.43 मुकाबले 71,410.29 पर खुला। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 71,676.49 के हाई और 71,200.31 के लॉ लेवल तक झूलने के बाद 0.23% या 167.06 अंक चढ़कर 71,595.49 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.3 प्रतिशत या 64.55 अंक चढ़ने के बाद 21,782.50 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 8:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement