facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market Update: सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी 24,650 पर; मेटल स्टॉक्स में तेजी, बैंकिंग शेयरों में गिरावट

Stock Market Today: निवेशक आज अमेरिकी मुद्रास्फीति डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसलों को प्रभावित कर सकता है। 

Last Updated- December 11, 2024 | 1:12 PM IST
Stock market
Representative Image

Market @1 pm: बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुधवार को दिन के ऊपरी स्तर से फिसलने के बाद लगभग सपाट कारोबार कर रहे हैं।

दोपहर 1 बजे, BSE सेंसेक्स 42.45 अंकों यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 81,552.50 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 25.50 अंकों यानी 0.1% की बढ़त के साथ 24,635.55 पर कारोबार कर रहा है।

Market @12 pm: शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 में बढ़त जारी है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 173.47 अंकों (0.21%) की तेजी के साथ 81,683.52 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 63.10 अंकों (0.26%) की बढ़त के साथ 24,673.15 पर है।

Market @11 am: बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुधवार को हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि ग्लोबल संकेत कमजोर बने हुए हैं। सुबह 11 बजे, BSE सेंसेक्स 125.75 अंक यानी 0.15% की बढ़त के साथ 81,635.80 पर दिखा। वहीं, निफ्टी 50 44.70 अंक यानी 0.18% ऊपर 24,654.75 पर ट्रेड करता नजर आया।

Market @10 am: बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुधवार को ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के चलते सुस्त कारोबार करते दिख रहे हैं। सुबह 10 बजे तक, BSE सेंसेक्स 69.15 पॉइंट यानी 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 81,579.20 पर ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 31.50 पॉइंट यानी 0.13% बढ़कर 24,641.55 पर पहुंच गया।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को हल्की बढ़त के साथ हुई। शुरुआती सत्र में BSE सेंसेक्स 53.82 अंक यानी 0.07% की बढ़त के साथ 81,563.87 पर कारोबार करते दिखे। वहीं, निफ्टी 50 में 4.10 अंक यानी 0.02% की मामूली तेजी के साथ 24,614.15 पर ट्रेड करता दिखा।

आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में UltraTech Cement, Nestle और Infosys शामिल

निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते दिखे।

आज कैसी होगी बाजार की शुरुआत?

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है। बाजार की शुरुआत आज यानी बुधवार को धीमी गति के साथ होने की आशंका है।

वहीं, निवेशक आज अमेरिकी मुद्रास्फीति डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसलों को प्रभावित कर सकता है।  सुबह 6:33 बजे GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 8 अंकों की गिरावट के साथ 24,674 स्तर पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि 7:50 बजे, ये 27.50 अंकों की तेजी के साथ 24,688 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। 

जानें ग्लोबल संकेत

एशिया-प्रशांत बाजारों में बुधवार को ज्यादातर बढ़त देखने को मिली, जबकि वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी महंगाई के महत्वपूर्ण आंकड़ों पर है, जिससे बाजार की दिशा तय होगी।

साउथ कोरिया में नवंबर महीने में बेरोजगारी दर 2.7% पर बनी रही। वहीं, चीन जल्द ही अपनी एनुअल वर्क इकोनॉमिक कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करेगा, जिसमें अगले साल की नीतियां और विकास लक्ष्य तय किए जाएंगे।

जापान का निक्केई इंडेक्स 0.23% गिरा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.36% नीचे रहा। दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.44% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। डाओ जोंस लगातार चौथे दिन 0.35% गिरा। एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.3% और नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.25% की गिरावट दर्ज की गई।

आईपीओ निवेशकों के लिए जरूरी अपडेट

आज कई कंपनियों के IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। इनमें One Mobikwik Systems IPO (Mainline), Vishal Mega Mart IPO (Mainline), Sai Life Sciences IPO (Mainline), Purple United Sales IPO (SME) और Supreme Facility Management IPO (SME) शामिल हैं। वहीं, Nisus Finance Services IPO (SME) आज शेयर बाजार में लिस्ट होगा।

इसके अलावा, Toss The Coin IPO (SME) और Jungle Camps IPO (SME) की सब्सक्रिप्शन आज दूसरे दिन में प्रवेश करेगी, जबकि Dhanlaxmi Crop Science IPO (SME) की सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ खुले, लेकिन दिनभर की उठापटक के बाद बाजार लगभग स्थिर रहा। निवेशक अमेरिकी और भारत के इन्फ्लेशन डेटा जारी होने से पहले सतर्क नजर आए, क्योंकि ये आंकड़े रीपो रेट में कटौती के समय को प्रभावित कर सकते हैं।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार (10 दिसंबर) को 81,575.96 अंक पर हल्की तेजी के साथ खुला। दिनभर हरे और लाल निशान के बीच झूलने के बाद सेंसेक्स सिर्फ 1.59 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,510 पर बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी-50 (NSE Nifty-50) भी मामूली गिरावट के साथ 0.04% या 8.95 अंक नीचे आकर 24,610.05 पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

First Published - December 11, 2024 | 8:07 AM IST

संबंधित पोस्ट