facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market Update: बाजार में तेजी जारी, Sensex 280 अंक ऊपर, निफ्टी 23,540 के आसपास

Stock Market Today: Hyundai ने कोरियाई ट्रेड में 1.8% की बढ़त के साथ एक नया रिकॉर्ड छू लिया है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की कि वह अपनी भारतीय इकाई को BSE पर लिस्ट करेगी।

Last Updated- June 18, 2024 | 12:13 PM IST
Drop in Block deal: Decrease in wholesale deals due to market decline, falling to 6 month low in November बाजार में गिरावट से थोक सौदों में आई कमी, नवंबर में 6 महीने के निचले स्तर पर आया
Representative Image

Stock Market@12: मजबूत वैश्विक रुझानों के चलते मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। दोपहर 12 बजे, BSE Sensex 280 अंक बढ़कर 77,274 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, Nifty50 78.85 अंक चढ़कर 23,544.45 के लेवल पर ट्रेड करता दिख रहा है।

Stock Market Update: मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ देर में ही सूचकांकों में क्रमशः 300 अंक और 110 अंक की बढ़ोतरी हुई। सेंसेक्स ने अपने पिछले रिकॉर्ड उच्च 77,145 को पार कर लिया, जबकि निफ्टी 50 23,490.40 को पार कर गया।

Opening Bell: मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बाजारों ने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाए। बीएसई सेंसेक्स ने 77,327 का नया उच्चतम स्तर छू लिया, जबकि निफ्टी50 ने 23,500 के स्तर को पार करते हुए 23,574 का सर्वकालिक उच्चतम स्तर छू लिया।

सेंसेक्स ने अपने पिछले 77,145 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को पार कर लिया, जबकि निफ्टी50 ने 23,490.40 को पार कर लिया।

व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.34 प्रतिशत और 1 प्रतिशत अधिक कारोबार करते दिखे।

सेक्टरों में, निफ्टी फार्मा 0.08 प्रतिशत की कटौती के साथ एकमात्र अनुगामी सूचकांक था। ऊपर की ओर, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.6 प्रतिशत बढ़ा, इसके बाद निफ्टी आईटी (0.4 प्रतिशत ऊपर) का स्थान रहा।

आज कैसी होगी बाजार की शुरुआत?

भारतीय इक्विटी बाजार मंगलवार को एक लंबे वीकेंड के बाद ट्रेडिंग फिर से शुरू करेंगे। ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत देखने को मिल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया का ASX200, जापान का निक्केई, और दक्षिण कोरिया का कोस्पी प्रत्येक 0.8 प्रतिशत ऊपर कारोबार करते दिखे।

ऑटोमेकर ह्युंडै (Hyundai) ने कोरियाई ट्रेड में 1.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ एक नया रिकॉर्ड छू लिया है। यह तेजी इस खबर के बाद आई है कि कंपनी अपनी भारतीय इकाई को बंबई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराने वाली है।

सुबह 7:23 बजे गिफ्ट निफ्टी 120 अंक ऊपर 23,587 स्तर पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजार में रात भर तेजी देखने को मिली। एसएंडपी 500 एक नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ क्योंकि वॉल स्ट्रीट पिछले सप्ताह की बढ़त को और बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इंडेक्स में 0.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.95 प्रतिशत बढ़ गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.49 प्रतिशत बढ़ा, जिससे चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा।

घरेलू बाजार में, निवेशक की नजर आज इक्सिगो आईपीओ की लिस्टिंग और कई यूएस फेड अधिकारियों के भाषणों पर रहेगी।

इक्सिगो आईपीओ लिस्टिंग पर रहेगी निवेशकों की नजर-

आज Le Travenues Technology द्वारा संचालित इक्सिगो के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने प्रति शेयर 93 रुपये का इश्यू प्राइस तय किया है, और ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) प्रति शेयर 30 रुपये के लिस्टिंग लाभ का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें: Stocks to watch on June 18: Adani Ports, Paytm, Zomato समेत इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन, रखें नजर

तीन दिन बंद रहा बाजार

शेयर बाजार में शनिवार, रविवार होने के नाते दो दिनों की छुट्टी रही। इसके अलावा, 17 जून (सोमवार) को ईद उल अजहा (Eid al-Adha) यानी बकरीद के मौके पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ।बीएसई कैलेंडर (BSE Calender holidays 2024) के मुताबिक, साल भर की कारोबारी छुट्टियों में बकरीद के भी दिन छुट्टी का प्रावधान है।

पिछले कारोबारी दिन कैसा रही शेयर मार्केट की चाल?

14 जून 2024 (शुक्रवार) को शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई और बाजार हरे निशान में हुआ था। बाजार चढ़ने की मुख्य वजहों में से एक वजह यह भी रही थी कि निवेशकों को इस बात की उम्मीद है कि नई सरकार की तरफ पूंजीगत खर्च (Capital expenditure) जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Upcoming IPOs: पैसे लगाने को रहें तैयार, इस हफ्ते खुलेंगे 6 SME IPO; जानें जरूरी डिटेल्स

निर्यात के आंकड़े भी शानदार रहे, जिसके बीच हैवी वेटेज वाली कंपनियां HDFC बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की और भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुए। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।

First Published - June 18, 2024 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट