facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,150 पर; प्राइवेट बैंक के शेयरों में गिरावट

Advertisement

Stock Market Today: सुबह 07:00 बजे के करीब, Gift Nifty में भी 114 अंकों की बढ़त के साथ 24,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

Last Updated- June 28, 2024 | 11:26 AM IST
Stock Market
Representative Image

Stock Market Update: इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स शुक्रवार को हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। सुबह 11 बजे के करीब, BSE Sensex 294 अंक उछलकर 79,537.74 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE Nifty50 24,136 के लेवल पहुंचा गया।

Opening Bell: शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स ने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू लिया, जिसमें रिलायंस और भारती एयरटेल में 2 प्रतिशत की बढ़त रही।

रिलायंस जियो द्वारा टैरिफ में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयर भी 3 प्रतिशत बढ़ गए।

एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 79,546 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और 207 अंकों की बढ़त के साथ 79,435 पर रहा। एनएसई निफ्टी 24,100 के स्तर को पार कर गया और 54 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा।

ये हैं आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

टाटा मोटर्स, सन फार्मा, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने भी सेंसेक्स में बढ़त दिखाई। दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत बढ़ा।

आज कैसा रहेगा बाजार का चाल?
ग्लोबल मार्केट से स्थिर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में आज यानी शुक्रवार को तेजी देखने को मिल सकती है। क्योंकि बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने पिछले तीन ट्रेडिंग सत्रों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। कल मंथली एक्सपायरी के दौरान निफ्टी पहली बार 24,000 के ऊपर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स ने पहली बार 79,000 का आंकड़ा पार किया। आज, 28 जून से जुलाई सीरीज की शुरुआत हो रही है, जिससे बाजार की शुरुआती गतिविधियों पर नजर रहेगी।

सुबह 07:00 बजे के करीब, Gift Nifty में भी 114 अंकों की बढ़त के साथ 24,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

ग्लोबल संकेत

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजार सकारात्मक रुख में ट्रेड करते दिखे। जापान का निक्केई 0.9 प्रतिशत बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया के इक्विटी बेंचमार्क – एसएंडपी एएसएक्स 200 और ऑल ऑर्डिनरीज़ में 0.4 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। कोस्पी और ताइवान के बाजारों में भी 0.1 प्रतिशत की बढ़त रही।

यह भी पढ़ें: FPI की खरीद व RIL में बढ़त से नए मुकाम पर सूचकांक

अमेरिकी बाजारों में मामूली बढ़त देखने को मिली। जबकि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि अमेरिकी आर्थिक रिपोर्ट्स ने मंदी के संकेत दिए। ट्रेडर्स
शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) डेटा का उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। यह फेडरल रिजर्व का मुख्य मुद्रास्फीति माप है और इससे निवेशकों को अमेरिकी ब्याज दरों के बारे में जानकारी मिल सकती है। गुरुवार के आंकड़ों ने यह संकेत दिया कि फेड जल्द ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

इसमें एक रिपोर्ट थी, जिसमें बताया गया कि पिछले हफ्ते अमेरिकी बेरोजगारी लाभ के लिए पहली बार किए गए आवेदनों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन जून के मध्य में बेरोजगारी लाभ पाने वालों की संख्या 2-1/2 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 36.26 अंक या 0.09% बढ़कर 39,164.06 पर पहुंच गया। एसएंडपी 500 4.97 अंक या 0.09% बढ़कर 5,482.87 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 53.53 अंक या 0.30% बढ़कर 17,858.68 के स्तर पर दिखा।

यह भी पढ़ें: SME stocks: सिर्फ 6 महीने में 25 SME कंपनियों के शेयर 700% तक बढ़े, बेचें या होल्ड करें?

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को रिकॉर्ड-तोड़ तेजी दर्ज की गई जिससे बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ़्टी (Nifty) अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए।

गुरुवार को, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टीसीएस (TCS) जैसी हैवी वेटेज वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद होने में मदद मिली।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज तेजी के साथ 78,758.67 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 79,396.03 अंक उच्च स्तर तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 0.72 प्रतिशत या 568.93 अंक की छलांग के साथ 79,243.18 के एतिहासिक लेवल पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 भी 0.74 फीसदी या 175.70 अंक की वृद्धि के साथ 24,044.50 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 28, 2024 | 8:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement