facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,200 के पार

Advertisement

देसी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे, विदेशी निवेशकों का रवैया, साप्ताहिक एफएंडओ निफ्टी समाप्ति और वैश्विक बाजारों के संकेत आज बाजार की दिशा तय करेंगे।

Last Updated- January 23, 2025 | 2:52 PM IST
Stock Market outlook

Stock Market Update: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (23 जनवरी) को एक बार फिर गिरावट में खुले। हालांकि, बाद में वापसी करते हुए बाजार हरे निशान में लौट गए।

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल?

बेंचमार्क शेयर बाजार इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को दिन के चढ़कर बंद हुए। एचडीएफसी बैंक के तीसरी तिमाही के आंकड़ों से निजी बैंक शेयरों को बढ़ावा मिला। साथ ही आईटी स्टॉक्स में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला।

बीएसई सेंसेक्स 567 अंक (0.75 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 76,405 पर और निफ्टी 131 अंक (0.57 प्रतिशत) बढ़कर 23,155 पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 1.34 फीसदी और 1.63 फीसदी की गिरावट आई।

आज के ट्रिगर पॉइंट्स

देसी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे, विदेशी निवेशकों का रवैया, साप्ताहिक एफएंडओ निफ्टी समाप्ति और वैश्विक बाजारों के संकेत आज बाजार की दिशा तय करेंगे।

आज इन कंपनियों के Q3 रिजल्ट्स

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी ग्रीन, एम्बर एंटरप्राइजेज, साइएंट, डॉ रेड्डीज लैब्स, ग्रीव्स कॉटन, एचपीसीएल, मैनकाइंड फार्मा, एम्फैसिस, स्पंदना स्फूर्टी, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, उज्जीवन एसएफबी, अल्ट्राटेक सीमेंट और यूनाइटेड स्पिरिट्स समेत 59 कंपनियां गुरुवार (23 जनवरी) को अपने तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 8:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement