facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: बाजार में शानदार तेजी; सेंसेक्स ने लगाई 800 अंकों की छलांग, निफ्टी 24,450 पर पहुंचा

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के अलावा, निवेशक सितंबर तिमाही के नतीजों पर करीबी नजर रखेंगे। रॉयटर्स के अनुसार, निवेशकों ने 25 आधार अंकों की ब्याज दर में कटौती का अनुमान लगाया है।

Last Updated- November 06, 2024 | 1:45 PM IST
Market
Representative image

Stock Market Update: बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने बुधवार को बढ़त के साथ खुलने के बाद अपने लाभ को आगे बढ़ाया। बाजार में यह तेजी डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की रेस में आगे होने के बाद देखने को मिले।

दोपहर 1:42 बजे, बीएसई सेंसेक्स 859.41 अंकों की बढ़त के साथ 80,336.04 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 भी 251.80 अंक, यानी 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,465.10 पर पहुंच गया।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स (सेंसेक्स और निफ्टी50) हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। यह बढ़त  डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बढ़त बनाने का बाद देखने को मिल रही है।

शुरुआती कारोबार में, BSE सेंसेक्स में 283 अंकों की बढ़त के साथ 79,759 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 57 अंकों की बढ़त के साथ 24,271 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को बेंचमार्क इंडेक्स–सेंसेक्स और निफ्टी– निचले स्तर पर खुल सकते हैं।

सुबह 7:44 बजे, GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 34.45 पॉइंट्स गिरकर 24,261 पर कारोबार करता दिखा।

मंगलवार के कारोबार में, बीएसई सेंसेक्स 694 पॉइंट्स या 0.88% बढ़कर 79,476.63 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 24,200 के स्तर को पार करते हुए 218 पॉइंट्स या 0.91% की बढ़त के साथ 24,213 पर बंद हुआ।

इसके अलावा, निवेशक सितंबर तिमाही के नतीजों पर नजर रखेंगे, जिसमें अपोलो हॉस्पिटल्स, डेल्टा कॉर्प, ग्रेन्यूल्स इंडिया, गुजरात गैस, जिंदल स्टील एंड पावर, जेके लक्ष्मी सीमेंट, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और अन्य कंपनियों के नतीजे शामिल हैं।

इसके साथ ही, मंगलवार को जारी हुए टाइटन, गेल, ऑयल इंडिया, मनप्पुरम फाइनेंस और अन्य कंपनियों के Q2 परिणामों पर भी बाजार प्रतिक्रिया दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch Today: Tata Steel, HUL, Titan, NTPC समेत इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन; निवेशक रखें फोकस

प्राइमरी मार्केट में, स्विगी और एसीएमई सोलर होल्डिंग्स के आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे।

आर्थिक मोर्चे पर, अक्टूबर महीने के HSBC कंपोजिट और सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के फाइनल आंकड़े आज जारी किए जाएंगे।

ग्लोबल बाजार से संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के अलावा, निवेशक सितंबर तिमाही के नतीजों पर करीबी नजर रखेंगे। रॉयटर्स के अनुसार, निवेशकों ने 25 आधार अंकों (bps) की ब्याज दर में कटौती का अनुमान लगाया है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व गुरुवार को अपनी नवीनतम नीति का बयान जारी करेगा।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में, बैंक ऑफ जापान (BOJ) की मौद्रिक नीति बैठक के मिनट्स और अक्टूबर के लिए Jibun बैंक की सर्विसेज और कम्पोजिट PMI के अंतिम आंकड़े भी ध्यान में रहेंगे।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, चीन का मुख्य CSI 300 इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त पर है, शंघाई मामूली नकारात्मक रुख के साथ सपाट है, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 1.02 प्रतिशत नीचे है और जापान का निक्केई 1.39 प्रतिशत से अधिक की बढ़त पर कारोबार कर रहा है।

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई, जहां ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 0.52 प्रतिशत घटकर $75.14 प्रति बैरल पर आ गया।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

एशियाई बाजारों में पॉजिटिव रुख के चलते भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। शुरुआती गिरावट के बावजूद, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में बंद हुए। मेटल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला और दिन का अंत मजबूती के साथ हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार को 78,542.16 अंक पर थोड़ी गिरावट के साथ खुला और कारोबार के दौरान 78,296.70 अंक तक नीचे गया। लेकिन बाद में सुधार करते हुए सेंसेक्स अंत में 694.39 अंक यानी 0.88% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

निफ्टी-50 (Nifty-50) भी कमजोर शुरुआत के बावजूद 0.87% या 208 अंक की तेजी के साथ 24,203.35 के स्तर पर बंद हुआ।

 

Advertisement
First Published - November 6, 2024 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement