facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market Update: बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 100 अंक उछला, निफ्टी 23,540 के आसपास

Stock Market Today: अमेरिकी वायदा बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। नैस्डैक, S&P की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई, वहीं डाओ जोन्स में 56 अंक की तेजी देखने को मिली।

Last Updated- June 19, 2024 | 12:21 PM IST
Stock Market
Representative Image

Stock Market Update:  बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली। बाजार के प्रमुख इंडेक्स (सेंसेक्स और निफ्टी) तेजी के साथ खुले, लेकिन शुरुआती कारोबार में बढ़त कायम नहीं रख सके। सुबह 10:30 के करीब, BSE Sensex 189 अंक फिसलकर 77,111 के लेवल पर आ गया। वहीं, Nifty50 में भी गिरावट देखने को मिली और यह 128 अंक लुढ़ककर 23,429 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। बेंचमार्क सूचकांकों ने बीएसई पर नए रिकॉर्ड बनाए। बीएसई सेंसेक्स ने 77,581.5 का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ, जबकि निफ्टी50 23,630 तक पहुंच गया।

30-शेयर सूचकांक शुरुआती सौदों में लगभग 90 अंक की बढ़त के साथ 77,394 के स्तर के आसपास कारोबार करता दिखा। इसी तरह 50 शेयरों वाला इंडेक्स 19 अंक ऊपर 23,576 के स्तर पर दिखा।

व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.25 प्रतिशत तक बढ़े, जो रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।

सेक्टरों में, निफ्टी मेटल टॉप प्रदर्शन करने वाला सूचकांक (0.4 प्रतिशत ऊपर) बना, इसके बाद निफ्टी FMCH (0.35 प्रतिशत) था। इस बीच, निफ्टी रियल्टी 0.8 फीसदी गिर गया।

19 जून को कैसी होगी बाजार की शुरुआत?

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में शुरुआत कर सकते हैं।

सुबह 7:30 बजे के करीब, Gift Nifty 23,670 के आसपास कारोबार करता दिखा, जो कि बाजार की शुरुआत के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहा है।

अमेरिकी वायदा बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। नैस्डैक, S&P की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई, वहीं डाओ जोन्स में 56 अंक की तेजी देखने को मिली। अमेरिकी 10-वर्षीय बांड यील्ड घटकर 4.219 प्रतिशत हो गई।

यह भी पढ़ें: DEE Development Engineers IPO: आज ओपन हो रहा 418 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड से लेकर लिस्टिंग तक की पूरी डिटेल

वहीं कमोडिटीज में, सोना वायदा 2,340 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चढ़ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल 85 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया।

एशिया-प्रशांत सेक्टर में बाजार ज्यादातर ऊपर कारोबार करते दिखे। जापान का निक्केई 0.5 प्रतिशत बढ़ा, जबकि कोस्पी और ताइवान लगभग 1 प्रतिशत बढ़े। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक- एस एंड पी एएसएक्स 200 और ऑल ऑर्डिनरीज़ ने सपाट नोट पर कारोबार किया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने मंगलवार को ₹2,569 करोड़ के शेयर खरीदे; जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने ₹1,556 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुए। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच टेक्नोलॉजी कंपनी और प्राइवेट बैंकों के के शेयरों में उछाल के चलते बाजार चढ़कर बंद हुए। साथ ही घरेलू निवेशकों के निवेश से भी बाजार को समर्थन मिला।

यह भी पढ़ें: Akme Fintrade IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुलेगा आईपीओ, NBFC ने एंकर निवेशकों से कमाए 38 करोड़ रुपये

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 18 जून को पिछले बंद भाव के मुकाबले तेजी के साथ 77,235.31 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 77,071.44 से 77,366.77 अंक के बीच झूलने के बाद अंत में सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत या 308.37 अंक चढ़कर 77,301.14 के रिकॉर्ड लेवल बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी भी 92.30 अंक या 0.39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 23,557.90 अंक पर बंद हुआ।

First Published - June 19, 2024 | 8:12 AM IST

संबंधित पोस्ट