facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आज बंद रहेगा बाजार! BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

Advertisement

बता दें कि बीते सप्ताह 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 1,144.8 अंक या 1.57 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

Last Updated- January 22, 2024 | 9:25 AM IST
stock market

Stock Market Today: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर सोमवार, 22 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है जिसके मद्देनजर एनएसई और बीएसई भी 22 जनवरी को बंद रहेंगे। कारोबार मंगलवार, 23 जनवरी को फिर से शुरू होगा।

NSE की तरफ से शुक्रवार रात जारी सर्कुलर में कहा गया, “सार्वजनिक अवकाश के कारण 22 जनवरी, 2024 को व्यापारिक अवकाश के रूप में अधिसूचित किया जाता है।”

इसके अलावा, आरबीआई की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 22 जनवरी, 2024 (सोमवार) को सरकारी प्रतिभूतियों (प्राथमिक और माध्यमिक), विदेशी मुद्रा, मुद्रा बाजार, या रुपये की ब्याज दर डेरिवेटिव में कोई लेनदेन या निपटान नहीं होगा।

26 जनवरी को भी बंद रहेगा Stock Market

अयोध्या में राम मंदिर के उदघाटन के चलते महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है, लिहाजा भारतीय बाजार सोमवार को बंद रहेंगे। शुक्रवार को बाजार गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद रहेंगे।

एक्सचेंजों ने अपनी डिजास्टर रिकवरी साइट की परख के लिए दो विशेष कारोबारी सत्रों की योजना बनाई थी। हालांकि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से सोमवार को छुट्टी की घोषणा के बाद उन्होंने पूरे सत्र का आयोजन करने का फैसला लिया।

शनिवार के विशेष ट्रेडिंग सेशन में गिरकर बंद हुआ Stock Market

भारतीय शेयर बाजार शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग वाले दिन गिरकर बंद हुए। सोमवार की छुट्टी की भरपाई के लिए बाजार शनिवार को खुले रहे थे। FMCG और आईटी शेयरों में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी।

यह भी पढ़ें: Stock Market: शनिवार के सत्र में ट्रेडिंग वॉल्यूम में 30 फीसदी से ज्यादा की कमी

तीस शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 259.58 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 71,423.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 24 कंपनियों के शेयर हरे जबकि सिर्फ छह में बढ़त में बंद हुए। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 50.60 अंक या 50.60 प्रतिशत की गिरावट लेकर 21,571.80 अंक के लेवल पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,144.8 अंक नीचे आया

बता दें कि बीते सप्ताह 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 1,144.8 अंक या 1.57 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के मार्केट कैप पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,67,936.21 करोड़ की गिरावट आई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,689.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 9:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement