facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market Update: हरे निशान में बाजार, मिडकैप, स्मॉलकैप सूचकांक नई ऊंचाई पर; सेंसेक्स 76,900 के आसपास

Stock Market Today: बैंक ऑफ जापान के आज आने वाले दर कटौती के फैसले से पहले एशिया-प्रशांत के बाजार बड़े स्केल पर रेड जोन में दिखे।

Last Updated- June 14, 2024 | 2:00 PM IST
Stock Market
Representative Image

Afternoon Market Update: शुक्रवार को इक्विटी बाजार ने ऑटो और कैपिटल गुड्स शेयरों में बढ़त के चलते स्थिर लाभ दर्ज किया। बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 76,900 के स्तर पर दिखा, जबकि निफ्टी 50 35 अंकों की बढ़त के साथ 23,435 पर कारोबार करता नजर आया।

Stock Market@11: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स वापस हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। BSE Sensex 57 अंक उछलकर 76,868 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, Nifty50 36 अंक बढ़कर 23,434 के लेवल पर आ गया।

Stock Market Update: बेंचमार्क निफ्टी 50 शुक्रवार सुबह 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 23,464 के स्तर पर नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 30 अंक या 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। हालांकि, थोड़ी देर में बाजार के प्रमुख इंडेक्स में गिरावट का सिलसिला देखने को मिला।

सुबह 09:30 के करीब, BSE Sensex 202 अंक फिसलकर 76,608 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, Nifty50 41 अंक गिरकर 23,357 के लेवल पर आ गया।

Top Gainers and Top Losers

सेंसेक्स पर पावरग्रिड, विप्रो, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील और रिलायंस के शेयरों में हल्की बढ़त देखी गई, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और एचयूएल टॉप लूजर रहे।

निफ्टी 50 पर हिंडाल्को, ब्रिटानिया और श्रीराम फाइनेंस टॉप पांच  गेनर्स में से थे, जबकि एनटीपीसी और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स रहे।

शुक्रवार की सुबह व्यापक सूचकांकों ने भी आशावाद बरकरार रखा, मिडकैप सूचकांक 0.26 और स्मॉलकैप सूचकांक 0.23 प्रतिशत से ऊपर बढ़ गया।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं।

सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty भी हल्की गिरावट के साथ 23,415 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

बैंक ऑफ जापान के आज आने वाले दर कटौती के फैसले से पहले एशिया-प्रशांत के बाजार बड़े स्केल पर रेड जोन में दिखे।

एशियाई बाजार में, जापान का निक्केई 225 0.31 प्रतिशत अधिक गिर गया, व्यापक टॉपिक्स सूचकांक 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ सपाट कारोबार कर रहा है।

दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.1 फीसदी की गिरावट आई , जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक इंडेक्स 0.91 फीसदी की गिरावट दिखी।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.37 प्रतिशत फिसल गया। इस बीच, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक वायदा 0.47 प्रतिशत गिर गया।

यह भी पढ़ें: SME IPO: 3,095 करोड़ रुपये जुटाए गए, जो पिछले साल के दो तिहाई के बराबर

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात, एसएंडपी 500 फ्यूचर्स और नैस्डैक 100 ने क्रमशः 0.23 प्रतिशत और 0.34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपना लगातार चौथा समापन रिकॉर्ड देखा।

हालांकि, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज वायदा में 0.17 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (13 जून) को लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में चढ़कर बंद हुआ। आर्थिक मोर्चे पर रिटेल इन्फ्लेशन के मई में घटने से बाजार चढ़कर बंद हुआ। बता दें कि रिटेल महंगाई मई में घटकर 4.7 फीसदी रह गई, जो 12 महीने में इसका सबसे कम आंकड़ा है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार शानदार तेजी के साथ 77,102.05 अंक पर खुला। हालांकि, कारोबार समाप्त होते-होते बाजार ने अपनी बढ़त कुछ गंवा दी और अंत में 0.27 प्रतिशत या 204.33 अंक चढ़कर 76,810.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 77,145.46 अंक तक चला गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी भी 0.33 फीसदी या 75.95 अंक की बढ़त के साथ 23,398.90 के लेवल पर बंद हुआ।

 

First Published - June 14, 2024 | 8:35 AM IST

संबंधित पोस्ट