facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 78,500 के आसपास कर रहा कारोबार; इन शेयरों में तेजी

Advertisement

एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि साल के अंत में प्रमुख ट्रिगर्स की कमी और कम ट्रेडिंग के कारण बेंचमार्क इंडेक्स में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Last Updated- December 26, 2024 | 1:24 PM IST
Stock Market

Stock Market Update: बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी50 गुरुवार (26 दिसंबर) को लगभग सपाट नोट पर कारोबार कर रहे हैं। डॉमेस्टिक और इंटेरेशनल लेवल पर किसी बड़े ट्रिगर पॉइंट नहीं होने की वजह से बाजार एक सिमित दायरे में कारोबार कर रहा है। हालांकि, एशियाई बाजारों से मजबूत संकेत और गिफ्ट निफ्टी की सुस्त चाल की बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (26 दिसंबर) को तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में फिसल गए। वहीं, बुधवार को स्टॉक मार्केट क्रिसमस के कारण बंद थे।

वैश्विक बाजारों और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी के चलते बाजार में आज थोड़ी बहुत बढ़त देखने को मिल रही है। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि साल के अंत में प्रमुख ट्रिगर्स की कमी और कम ट्रेडिंग के कारण बेंचमार्क इंडेक्स में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार को तेजी के साथ 78,557.28 अंक पर खुला। खुलते ही यह 78,851.92 अंक तक चढ़ गया। लेकिन बाद में फिसल गया। दोपहर 13:20 बजे सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 78,481.03 अंक पर लगभग सपाट कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी आज हरे निशान में खुला और बाद में फिसल गया। दोपहर 13:20 बजे यह 23.35 अंक की बढ़त लेकर कारोबार कर रहा था।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले ट्रेडिंग सेशन में कैसी थी बाजार की चाल ?

पिछले ट्रेडिंग सेशन में मंगलवार (24 दिसंबर) को बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 सपाट नोट पर समाप्त हुए थे। दिन के हाईएस्ट स्तर 78,877.36 को छूने के बाद तीस शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) पीछे हट गया और अपने पिछले बंद से 67.30 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,472.87 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद से महज 25.80 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,727.65 पर बंद हुआ।

इस बीच, विदेशी निवेशक मंगलवार को लगातार सातवें सत्र में घरेलू इक्विटी के नेट सेलर बने रहे। उन्होंने 28.8 करोड़ डॉलर के इक्विटी शेयर बेचे। इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार छठे सत्र में भारतीय शेयरों में खरीदारी की और 28.19 अरब रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत ?

वैश्विक बाजारों में आज तेजी का माहौल देखा जा रहा है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, ज्यादातर यूरोपीय बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कथित ‘सांता रैली’ के शुरू होने से अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त में बंद हुए।

ऑल टाइम लो पर लुढ़का रुपया

इस बीच, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी की अधिक यील्ड और ज्यादा एशियाई करेंसी में गिरावट की वजह से रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो पर पहुंच गया। डॉलर की तुलना में रुपया आज 85.24 पर कारोबार कर रहा था। जबकि मंगलवार को यह 85.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, बुधवार को क्रिसमस के कारण बाजार बंद था।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 8:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement