facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: शेयर बाजार में शानदार तेजी; Sensex दिन के उच्चतम स्तर पर, 1,300 अंक चढ़ा

Advertisement

Stock Market Today: आज बाजार निवेशकों का फोकस केंद्रीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति बैठक के नतीजे पर भी रहेगी। आरबीआई गवर्नर सुबह 10 बजे इसपर फैसला सुनाएंगे।

Last Updated- June 07, 2024 | 1:38 PM IST
Stock Market
Representative Image

Stock market in afternoon: आरबीआई एमपीटी बैठक के नतीजे के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 76,400 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 को 23,200 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। 

Stock Market Update: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) द्वारा रीपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के बाद शुक्रवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में कारोबार करते दिखे।

हालांकि, MPC ने अपने FY25 सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पूर्वानुमान को 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया।

बीएसई सेंसेक्स 850 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 75,950 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 250 अंक की बढ़त के साथ 23,050 के ऊपर आ गया।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार के प्रमुख इंडेक्स ने धीमी शुरुआत की, लेकिन थोड़ी देर में इसमें तेजी देखने को मिली।

सुबह 9:30 के करीब, BSE Sensex 320 अंक उछलकर 75,394 के स्तर पर आ गया। वहीं, NSE Nifty भी 109 अंक बढ़कर 22,930 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।

बाजार निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के आज आने वाले ब्याज दर फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जो कि 10 बजे आएगा।

Top Gainers and Top Losers

विप्रो, टेक एम, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स और बजाज ट्विन्स में 4 फीसदी तक की बढ़त देखी गई। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एलएंडटी, आईटीसी, कोटक बैंक और पावर ग्रिड बेंचमार्क में दबाव देखने को मिली।

व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप में 0.16 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन बीएसई स्मॉलकैप में 0.34 प्रतिशत की बढ़त हुई।

सेक्टरों में, निफ्टी आईटी और रियल्टी सूचकांकों में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी बैंक 0.3 प्रतिशत गिर गया।

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की धीमी गति के साथ शुरुआत हो सकती है।

इसके अलावा, आज बाजार निवेशकों का फोकस केंद्रीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति बैठक के नतीजे पर भी रहेगी। आरबीआई गवर्नर सुबह 10 बजे इसपर फैसला सुनाएंगे।

सुबह 8:30 बजे के करीब, Gift Nifty 22,910 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

पूरे एशिया में, बाजारों में आज सुबह अलग-अलग तस्वीर दिखी, कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत से अधिक चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.18 प्रतिशत बढ़ा।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन आई तेजी, India Vic में दूसरे दिन भी आई गिरावट

अमेरिका में, बाजार मिले-जुले संकेतों के साथ कल बंद हुआ। क्योंकि डॉव जोन्स 0.20 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि नैस्डैक और एसएंडपी 500 क्रमशः 0.09 प्रतिशत और 0.02 प्रतिशत फिसल गए।

इसके अलावा, यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को ब्याज दरों में कटौती की, उन्हें 25 आधार अंक घटाकर 3.75 प्रतिशत कर दिया।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बिकवाली का सिलसिला जारी रखते हुए 6,867.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने दिलचस्पी दिखाते हुए 6 जून को 3,718.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाले चुनावी नतीजों से पहले, पीई और प्रोमोटर्स ने बाजार से निकाले 2.1 अरब डॉलर

कल कैसी थी बाजार की चाल?

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों से सहमी शेयर बाजार की गाड़ी लगभग पटरी पर लौट गई और गुरुवार (6 जून) को इक्विटी बेंचमार्क लगातार दूसरे दिन पॉजिटिव रुख में बंद हुए। निवेशक चौंकाने वाले चुनाव नतीजों से लगभग उबर गए हैं और गठबंधन की सरकार के गठन से उनके बीच घबराहट कम हुई है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार को शानदार तेजी के साथ 75,078.70 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान यह 75,297.73 अंक के इंट्रा-डे हाई लेवल तक पहुंच गया था। अंत में सेंसेक्स 0.93 प्रतिशत या 692.27 अंक उछलकर 75,074.51 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty-50) भी कल 0.89 फीसदी या 201.05 अंक की वृद्धि के साथ 22,821.40 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement