facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बाजार में आज लौट सकती है खरीदारी! जानें ग्लोबल मार्केट का हाल

Advertisement

Stock Market Today: अमेरिका में रातोंरात तकनीकी रैली से आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली। नैस्डैक 1.35 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। डॉव और एसएंडपी 500 क्रमशः 0.54 और 0.88 प्रतिशत

Last Updated- January 19, 2024 | 8:37 AM IST
share market
Representative Image

Stock Market Today, January 19: ग्लोबल मार्केट से आज यानी शुक्रवार को पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में तेजी लौट सकती है।

सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty 21,500 के आसपास कारोबार करता दिख रहा है।

अमेरिका में रातोंरात तकनीकी रैली से आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली। नैस्डैक 1.35 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। डॉव और एसएंडपी 500 क्रमशः 0.54 और 0.88 प्रतिशत बढ़े।

एशियाई बाजारों में भी आज सुबह गिरावट का सिलसिला थम गया और निक्केई 1.5 फीसदी चढ़ गया। कोस्पी और एएसएक्स 200 1 फीसदी तक बढ़े. हैंग सेंग 0.5 फीसदी ऊपर था।

घरेलू बाजार की बात करें तो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और पेटीएम की तीसरी तिमाही की कमाई आज रडार पर रहेगी।

यह भी पढ़ें: ICICI Lombard को मजबूत वृद्धि दर से मिलेगी मदद

कल कैसी थी बाजार की चाल?

शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और BSE सेंसेक्स 314 अंक लुढ़क गया। HDFC बैंक में लगातार बिकवाली और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में बिक्री से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 835.26 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.70 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,462.25 अंक पर बंद हुआ।

 

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement