facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव शुरुआत के संकेत, जानें आज कैसी रहेगी बाजार की चाल ?

Advertisement

सुबह 08:00 बजे गिफ्ट निफ्टी 21,630 के आसपास ट्रेड कर रहा थ, जो निफ्टी-50 पर 100 अंक से अधिक के गैप-अप ओपन का संकेत देता है।

Last Updated- January 29, 2024 | 8:38 AM IST
Stocks TO Watch today

Stock market updates on Monday, January 29, 2024: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर निर्णय और अंतरिम बजट पर ध्यान केंद्रित करते हुए इक्विटी बाजार आगामी सप्ताह के लिए तैयार दिख रहे हैं।

सुबह 08:00 बजे गिफ्ट निफ्टी 21,630 के आसपास ट्रेड कर रहा थ, जो निफ्टी-50 पर 100 अंक से अधिक के गैप-अप ओपन का संकेत देता है।

आज इन कंपनियों के शेयरों पर फोकस

सोमवार को अदाणी ग्रीन, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बीपीसीएल, गेल, वोडा आइडिया, आईटीसी, मैरिको, एनटीपीसी और पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर फोकस में रहेंगे। ये कंपनियां तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी।

इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई कार्ड्स, अदानी पावर और कोल इंडिया के शेयर भी फोकस में रहने की संभावना है।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में आज सुबह हैंग सेंग 1.5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया। कोस्पी में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि निक्केई में 0.8 फीसदी की तेजी देखी गई। शंघाई, स्ट्रेट्स टाइम्स और ताइवान के बाजारों में भी लगातार बढ़त देखी जा रही है।

मुद्रास्फीति के आंकड़ों में बढ़ोतरी के बीच शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक में क्रमश: 0.1 फीसदी और 0.4 फीसदी की गिरावट आई।

इस बीच, अमेरिका की 10-वर्षीय यील्ड बढ़कर 4.141 प्रतिशत हो गई जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 83 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement