facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: नए ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, Sensex 74000 के पार, Nifty 22500 के ऊपर

Advertisement

Stock Market Today: आज निवेशकों की NLC India पर नजर रहेगी क्योंकि सरकार ने OFS के जरिए कंपनी में 7 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है।

Last Updated- March 07, 2024 | 9:36 AM IST
Stock Market
Representative Image

Opening Bell: शेयर बाजार में आज (7 मार्च) शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स नए ऑल टाइम हाई पर कारोबार करते दिख रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 74,245 के नए शिखर पर पहुंचा और निफ्टी 30 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 22,523 पर कारोबार करता दिख रहा है।

Top Gainers and Top Losers

जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज ट्विन्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और एसबीआई ने सेंसेक्स पर बढ़त हासिल की, जबकि यूपीएल निफ्टी में अतिरिक्त बढ़त हासिल करने वाला शेयर रहा।

दूसरी ओर, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टीसीएस और आरआईएल भी टॉप लूजर्स की लिस्ट में रहे। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़ा, जो पिछले दिन की तेज गिरावट की आंशिक भरपाई करता है। मिडकैप पॉकेट 0.2 फीसदी ऊपर चढ़ा।

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार कोे खरीदारी देखने को मिल सकती है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स की भी हरे निशान में कारोबार करने की उम्मीद है।

सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty भी 22,650 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

घरेलू बाजार में आज मार्केट की चाल स्टॉक-विशिष्ट कार्रवाई पर निर्भर करेगी। खासतौर पर, मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर में, जहां पिछले सेशन में बेंचमार्क के नए शिखर पर पहुंचने के बावजूद तेज बिक्री देखी गई थी।

इसके अलावा, आज निवेशकों की NLC India पर नजर रहेगी क्योंकि सरकार ने OFS के जरिए कंपनी में 7 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है।

मुक्का प्रोटीन्स आज शेयर बाजार में डेब्यू करेगा।

ग्लोबल मार्केट से संकेत?

अमेरिकी फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल के इस बात को दोहराने के बाद कि इस साल ब्याज दरों में कटौती शुरू होगी, लेकिन तुरंत नहीं। ग्लोबल मार्केट में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजार स्थिर रहे। डाउ जोंस में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एसएंडपी 500 और नैस्डैक क्रमशः 0.51 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत बढ़े।

यह भी पढ़ें: Stock Market: नई ऊंचाई पर बेंचमार्क पर स्मॉलकैप 2 फीसदी टूटा

एशिया में, निक्केई 0.8 प्रतिशत बढ़कर आज सुबह एक और नई ऊंचाई पर पहुंच गया। कोस्पी और एएसएक्स 200 भी 0.4 फीसदी तक उछले। हैंग सेंग 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ एकमात्र नुकसान में रहा।

कल कैसी थी बाजार की चाल? 

भारतीय शेयर बाजार एक और नया कीर्तिमान रचते हुए बुधवार को अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 74 हजार अंक के लेवल को पार कर गया।

शेयर बाजार बैंक और चुनिंदा आईटी शेयरों (IT Stocks) में खरीदारी और यूरोपीय बाजारों में बढ़त के साथ उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शुरूआती गिरावट से उबरते हुए बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (Sensex Today) गिरावट के साथ 73,587.70 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 73,321.48 अंक के नीचले स्तर तक गया। अंत में सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत या 408.86 अंक की बढ़त लेकर 74,085.99 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.53 फीसदी या 117.75 अंक की बढ़त लेकर 22,474.05 पर बंद हुआ। निफ्टी की 35 कंपनियों के शेयर ग्रीन जबकि 15 के रेड निशान में बंद हुए।

 

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement