facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: हल्की बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 63 हजार के पार, निफ्टी 18,731 पर

Advertisement

एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। Nikkei, Hang Seng, Shenzhen Component और Strait times में 1 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

Last Updated- June 14, 2023 | 9:24 AM IST
Futures and Option Trading

आज यानी 14 जून को बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 18.99 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 63,162.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 14.90 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 18731 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग में बाजार में सुस्ती देखने को मिली। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 195.32 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 62,947.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 29.20 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 18,687.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

यूएस सीपीआई (US CPI) में गिरावट दर्ज होने से घरेलू बाजार आज यानी बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत कर सकते है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच SGX Nifty भी हरे निशान में खुला । आज सुबह 8 बजे यह 50 अंक बढ़कर 18,833 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, मई में अमेरिकी मुद्रास्फीति की दर 4 फीसदी बढ़ी, जो कि दो साल से अधिक समय में सबसे कम एनुअल ग्रोथ रेट है। अप्रैल में इसमें 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

वहीं, एसएंडपी 500 0.7 फीसदी बढ़ गया, Dow Jones और Nasdaq क्रमशः 0.4 प्रतिशत और 0.8 प्रतिशत अधिक बंद हुए।

एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। Nikkei, Hang Seng, Shenzhen Component और Strait times में 1 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

घरेलू बाजार में, मई के लिए WPI या थोक मुद्रास्फीति को दलाल स्ट्रीट द्वारा बारीकी से ट्रैक किया जाएगा।

14 जून को शेयर बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस: Adani Group, Zee, HFCL, RIL, SBI Life, Zydus Lifesciences, KEC International, Maruti Suzuki

कल कैसी थी शेयर बाजार की रफ्तार?

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई। बाजार ने हरे निशान पर कारोबार का समापन किया। 13 जून को कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 418 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 115 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,716.15 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement