facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock market Update: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में सपाट कारोबार, सेंसेक्स 25 अंक टूटा; निफ्टी 23,000 के नीचे आया

Advertisement

30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 75,531 के निचले स्तर को छूने के बाद 29 अंक गिरकर 75,967 पर बंद हुआ।

Last Updated- February 19, 2025 | 1:33 PM IST
Stock Market

Stock market Update: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार (19 फरवरी) को ख़राब शुरुआत के बाद हरे निशान में लौट गए। इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले फाइनेंशियल शेयरों में बढ़त ने बाजार को ऊपर की तरफ खींचा। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की टैरिफ धमकियों के कारण फार्मा शेयरों में आई गिरावट को ओफ़्सेट कर दिया।

अमेरिकी प्रेजिडेंट डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार को देश में ऑटो और फार्मा इंपोर्ट पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। साथ ही सेमीकंडक्टर चिप पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नए टैरिफ 2 अप्रैल से लागू हो जाएंगे।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (Bse Sensex today) गिरावट लेकर 75,787 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75,581 अंक तक फिसल गया था। दोपहर 12:10 बजे सेंसेक्स 249.42 अंक या 0.33% की बढ़त लेकर 76,216. पर चल रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी गिरावट में ओपन हुआ। हालांकि, कुछ देर में यह हरे निशान में आ गया। दोपहर 12:10 बजे निफ्टी 54 अंक या 0.24% चढ़कर 22,999 पर कारोबार कर रहा था।

मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल?

उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के बीच एक दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लगातार दूसरे दिन तेजी से निचले स्तर पर बंद हुए।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 75,531 के निचले स्तर को छूने के बाद 29 अंक गिरकर 75,967 पर बंद हुआ। इसी तरह, 50 शेयरों वाला निफ्टी 14 अंक गिरकर 22,945 पर बंद हुआ। यह 22,801 के निचले स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत?

शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ऑटो, फार्मास्यूटिकल्स और सेमीकंडक्टर आयात पर शुल्क लगाने की घोषणा के बाद बाद MSCI एशिया एक्स-जापान 0.3% नीचे आ गया।

मौजूदा शेयर बाजार सुधार ने व्यापक रूप से अनुसरण किए जाने वाले एमएससीआई उभरते बाजार (ईएम) सूचकांकों में भारत के प्रभाव को कमजोर कर दिया है। सितंबर, 2024 के बाद से भारत के शेयरों में $1-ट्रिलियन की गिरावट के कारण MSCI EM और इसके स्पिनऑफ MSCI EM इन्वेस्टेबल मार्केट इंडेक्स (IMI) में देश का भारांक 200 आधार अंक (बीपीएस) से अधिक गिरकर 20 प्रतिशत से नीचे आ गया है।

विदेशी निवेशकों ने तोड़ा बिकवाली का सिलसिला

भारतीय इक्विटी में लगातार बिकवाली के सिलसिले को तोड़ते हुए, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले कारोबारी सत्र के दौरान शुद्ध रूप से 4,786.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,072.19 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 7:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement