facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: कई दिनों से जारी गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी में भी बढ़त

Advertisement

डोनल्ड ट्रम्प के टैरिफ, ग्लोबल मार्केटस से संकेत और विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) का रुख मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों की दिशा तय करेगा।

Last Updated- February 25, 2025 | 11:21 AM IST
stock market today

Stock Markets Update, February 25, 2025: वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार (25 फरवरी) को लगभग सपाट खुलने के बाद रिकवरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज मामूली गिरावट के साथ 74,440 पर ओपन हुआ। सोमवार को यह 74,454 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं, सुबह 11:20 बजे सेंसेक्स 167.92 अंक या 0.23% चढ़कर 74,622.33 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) आज गिरावट के साथ 22,516.45 पर खुला। हालांकि, खुलते ही यह हरे निशान में आ गया था। सुबह 11:20 बजे निफ्टी 10.65 अंक या 0.05% की मामूली बढ़त लेकर 22,564 पर चल रहा था।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजार सोमवार (24 फरवरी) को बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए थे। पिछले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 856.65 अंक या 1.14 प्रतिशत गिरकर 74,454.41 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 242.55 अंक या 1.06 प्रतिशत गिरकर 22,553.35 पर बंद हुआ।

आज क्या है मुख्य ट्रिगर पॉइंट्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अगले सप्ताह एक महीने का समय पूरा होने के बाद कनाडा और मैक्सिको से इम्पोर्ट पर टैरिफ योजना पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टैरिफ निर्धारित समय पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अन्य देशों ने अमेरिका का ‘फायदा उठाया’ है। ट्रम्प ने टैरिफ लगाने के अपने इरादे को दोहराते हुए कहा कि ‘हम बहुत सारे क्षेत्र बनाने जा रहे हैं।’

बता दें कि ट्रम्प ने 1 फरवरी को कई आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें मैक्सिकन और कनाडाई उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ, साथ ही कनाडाई ऊर्जा पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाना शामिल था।

ग्लोबल मार्केट से क्या संकेत?

अमेरिकी शेयर बाजारों में नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 1.2 प्रतिशत नीचे बंद हुआ, जबकि वॉल स्ट्रीट पर एसएंडपी500 रातों-रात 0.5 प्रतिशत फिसल गया। हालांकि, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.08 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एशिआई बाजारों में मंगलवार सुबह जापान का निक्केई इंडेक्स 0.94 प्रतिशत नीचे था, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.52 प्रतिशत फिसल गया, ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स200 0.86 प्रतिशत गिर गया, और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.8 प्रतिशत नीचे आ गया।

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement