facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख, क्या आज वापसी करेगा भारतीय शेयर बाजार?

Advertisement

इस बीच, सोमवार रात अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में कुछ उछाल आया था, जबकि पहले सत्र में S&P 500 और डॉव में गिरावट देखने को मिली थी।

Last Updated- April 08, 2025 | 8:46 AM IST

Stock Market Today, 8 April: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच मंगलवार (8 अप्रैल) को एशियाई और वैश्विक बाजारों में पॉजिटव रुख देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स मंगलवार सुबह 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा था। घरेलू मोर्चे पर गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7:45 बजे 22,650 पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 390 अंक ऊपर है। यह भारतीय शेयर बाजार के आज पॉजिटिव नॉट में खुलने का संकेत देता है।

इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार 4 जून, 2024 के बाद सबसे बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 2226.79 अंक या 2.95% की बड़ी गिरावट लेकर 73,137.90 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी सोमवार को 742.85 अंक या 3.24% गिरकर 22,161.60 पर क्लोज हुआ।

वहीं, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने चीन पर दबाव बढ़ाते हुए ड्रैगन देश से रेसिप्रोकल टैरिफ वापस लेने के लिए कहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ट्रम्प की रणनीति के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा रहने की योजना बना रहा है।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत?

इस बीच, सोमवार को अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में कुछ उछाल आया था। जबकि S&P 500 और डॉव में गिरावट देखने को मिली थी। S&P 500 से जुड़े फ्यूचर्स में 0.9 प्रतिशत का उछाल आया। Nasdaq-100 फ्यूचर्स में करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई जबकि डॉव फ्यूचर्स में लगभग 1.2 प्रतिशत का उछल गया। इससे पहले डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.91 प्रतिशत गिरकर 37,965.60 पर बंद हुआ था, S&P 500 0.23 प्रतिशत घटकर 5,062.25 पर बंद हुआ था, जबकि नास्डैक कंपोजिट 0.10 प्रतिशत बढ़कर 15,603.26 पर बंद हुआ था।

एशिआई बाजारों में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स में 6.31 प्रतिशत की बढ़त थी और टॉपिक्स 6.81 प्रतिशत चढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35 प्रतिशत ऊपर था और स्मॉल-कैप कोसडैक 2.15 प्रतिशत बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 1.3 प्रतिशत बढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग 2 प्रतिशत के लाभ के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि चीन का CSI 300 0.35 प्रतिशत ऊपर था।

आरबीआई के ब्याज दरों पर फैसले का इंतजार

वैश्विक बाजारों की चाल के अलाव निवेशक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जो कल निर्धारित है। साथ ही भारतीय कंपनियों के चौथे तिमाही के नतीजे और इस सप्ताह आने वाले मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों पर भी निवेशकों का फोकस है।

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement