facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: बाजार ने शुरूआती बढ़त गंवाई! सेंसेक्स 260 अंक गिरा, Nifty पर 21,572 बंद

Advertisement

बैंकों की तरफ से सोमवार के लिए आधे दिन की छुट्टी के ऐलान के बाद 22 जनवरी को शेयर बाजार बंद रहेंगे।

Last Updated- January 20, 2024 | 5:38 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग वाले दिन गिरकर बंद हुए। FMCG और आईटी शेयरों में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी।

तीस शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 259.58 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 71,423.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 24 कंपनियों के शेयर हरे जबकि सिर्फ छह में बढ़त में बंद हुए।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 50.60 अंक या 50.60 प्रतिशत की गिरावट लेकर 21,571.80 अंक के लेवल पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ कोटक बैंक, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड प्रमुख लाभ में रहे।

Top losers

हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे ज्यादा 3.72 प्रतिशत की गिरावट आई। साथ ही टीसीएस, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक के शेयर भी गिरावट में बंद हुए।

शेयर बाजार में गिरावट की वजह ?

एक्सपर्ट्स के अनुसार,आईटी और एफएमसीजी में मुनाफावसूली और हैवी वेटेज वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में फिसलन के चलते बाजार आज गिरकर बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर गिरा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2713.20 रुपये पर बंद हुए।

सोमवार को बंद रहेंगे शेयर बाजार

एनएसई और बीएसई ने शुक्रवार को शनिवार को सामान्य व्यापारिक सत्र आयोजित करने की घोषणा की थी। बैंकों की तरफ से सोमवार के लिए आधे दिन की छुट्टी के ऐलान के बाद 22 जनवरी को शेयर बाजार बंद रहेंगे। मुद्रा बाजार और विदेशी मुद्रा व्यापार भी सोमवार को बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement