facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला, Nifty 22000 के पास

Advertisement

Stock Market Update: एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) 72,888 के नीचे फिसल गया और 150 अंक गिरकर 72,990 पर देखा गया। एनएसई निफ्टी 50 21,150 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Last Updated- February 26, 2024 | 10:03 AM IST
Stock Market Today
Representative Image

Stock Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स (Sensex-Nifty50) लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।

एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) 72,888 के नीचे फिसल गया और 150 अंक गिरकर 72,990 पर देखा गया। एनएसई निफ्टी 50 21,150 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

यह भी पढ़ें: Stocks to watch: Reliance, HDFC Bank, Paytm जैसे स्टॉक पर रखें नजर, करा सकते हैं कमाई

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में Larsen & Toubro 1.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर रही। टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा अन्य गेनर्स रहे।

पेंट्स में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई। Tech Mahidra, Titan, Wipro और Infosys आज के टॉप लूजर्स रहे।

हालांकि, व्यापक सूचकांकों में बढ़त देखी गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी ऊपर था, जबकि स्मॉलकैप 0.4 फीसदी बढ़ा।

कैसे हैं आज के ग्लोबल संकेत?

आज गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) में नरमी देखने को मिली। इंडेक्स 50 अंक फिसल गया है।

डॉलर इंडेक्स की बात करें तो यहां 2 महीने बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कच्चे तेल की तेजी पर ब्रेक लगा है। शुक्रवार को ब्रेंट, WTI क्रूड $2 फिसले, सोने में 2 महीने बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Platinum Industries IPO: 27 फरवरी को खुलेगा इश्यू, सब्सक्रिप्शन से पहले GMP से अच्छे संकेत

इस हफ्ते के अहम इवेंट्स की बात करें तो US का Q4 GDP डेटा आने वाला है। वहीं US का जनवरी का पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर डेटा भी इस हफ्ते आएगा। कई रिटेल कंपनियां के नतीजों पर इस हफ्ते बाजार की नजर रहेगी। वहीं यूरोप में फरवरी का CPI डेटा भी इसी हफ्ते आने वाला है।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल?

बीते शुक्रवार (23 फरवरी) को शुरुआती सौदों में 22,298 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद, बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स ने दूसरे सत्र में IT और चुनिंदा फाइनैंशियल शेयरों में मुनाफावसूली के आगे घुटने टेक दिए। दोनों सूचकांकों सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 15.44 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 73,142.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 73,022.00 और 73,413.93 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 4.75 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,212.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,186.10 और 22,297.50 के रेंज में कारोबार हुआ।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement