facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: सपाट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 72300 के ऊपर और निफ्टी 21,900 के लेवल पर

Advertisement

Stock Market Today: BSE Sensex 72,350 के ऊपर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, NSE Nifty 50 21,900 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

Last Updated- February 29, 2024 | 10:06 AM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार
Representative Image

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार की आज यानी गुरुवार को शुरुआत सपाट हुई है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ खुले हैं।

BSE Sensex 72,350 के ऊपर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, NSE Nifty 50 21,900 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स 30 शेयरों में, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी, Viacom18 Media और The Walt Disney द्वारा भारत में 8.5 बिलियन डॉलर की मनोरंजन दिग्गज कंपनी बनाने के समझौते के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक ऊपर चढ़े। इसी के साथ कंपनी के शेयर आज के टॉप गेनर बना।

यह भी पढ़ें: Stocks to watch: आज Reliance, Coal India, BHEL, Shriram Finance, UPL, Jio Fin पर रहेगा निवेशकों का फोकस

महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और टाइटन अन्य उल्लेखनीय मूवर्स थे। दूसरी ओर, पावर ग्रिड 1 फीसदी गिरकर 277 रुपये पर कारोबार करता दिखा।
अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले और एनटीपीसी अन्य टॉप लूजर्स रहे।

व्यक्तिगत शेयरों में, निफ्टी 50 में शामिल होने की खबर के बाद श्रीराम फाइनेंस में जबरदस्त तेजी आई।

ग्लोबल मार्केट से संकेत

ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत देखने को मिल रहे हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स के 0.4 फीसदी की बढ़त को छोड़कर एशियाई शेयर ज्यादातर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। कोस्पी में 0.7 फीसदी, निक्केई में 0.5 फीसदी और ताइवान में 0.2 फीसदी की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजारों में एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट

बुधवार को, प्रमुख मुद्रास्फीति रीडिंग से एक दिन पहले अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। डॉव और एसएंडपी 500 मामूली लाल निशान में थे, जबकि नैस्डैक 0.6 प्रतिशत फिसल गया। 10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बांड यील्ड 4.29 प्रतिशत के आसपास रही।

कल कैसी थी बाजार की चाल?
भारतीय शेयर बाजारों में कल यानी 28 फरवरी को गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 790.34 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 72,304.88 के स्तर तक नीचे चला गया तो वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 247.20 अंक गिरकर 21,951.15 अंक पर पहुंच गया।

 

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement