facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FIIs की बिकवाली से लगातार तीसरे दिन टूटे शेयर बाजार, सेंसेक्स 314 अंक फिसला

Advertisement

एनएसई निफ्टी 74.70 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 25,884.80 अंक पर आ गया

Last Updated- November 25, 2025 | 10:29 PM IST
Stock market today

शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच आईटी और वाहन शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 314 अंक फिसला जबकि एनएसई निफ्टी में 75 अंक की गिरावट आई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 313.70 अंक यानी 0.37 फीसदी टूटकर 84,587.01 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 363.98 अंक तक नीचे आ गया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में जबकि छह लाभ में रहे।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी 74.70 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 25,884.80 अंक पर आ गया। शुक्रवार से अब तक तीन सत्रों में निफ्टी 307 अंक यानी करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 26,000 अंक के नीचे आ गया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स 1,045 अंक यानी 1.2 फीसदी लुढ़का है।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, ट्रेंट, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनैंस सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, इटर्नल, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के मासिक अनुबंधों की समाप्ति के दिन घरेलू बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा। इसकी वजह रुपये में गिरावट और एफआईआई की निरंतर निकासी है। कुछ बेहतर संकेतों के बावजूद, निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। निवेशकों को आगामी एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) बैठक में संभावित ब्याज दरों में कटौती और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति पर स्पष्टता का इंतजार है।

बीएसई स्मॉलकैप 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि मिडकैप ॉमें 0.19 फीसदी का इजाफा हुआ। क्षेत्रवार सूचकांकों में आईटी 0.75 फीसदी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान (0.53 फीसदी), टेक (0.39 फीसदी), ऊर्जा (0.32 फीसदी), वाहन (0.25 फीसदी) और जन केंद्रित सेवाओं से जुड़ी इकाइयों में 0.25 फीसदी की गिरावट रही। रियल्टी, जिंस, स्वास्थ्य, दूरसंचार, पूंजीगत वस्तुएं और धातु में बढ़त दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शांघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 फीसदी टूटकर 62.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 10:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement