facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप के यू-टर्न के बीच शेयर बाजारों में राहत, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Advertisement

पिछले 12 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी ने केवल दो बार बढ़त दर्ज की है और FPIs की 3 अरब डॉलर की बिकवाली के बीच इनमें 5% से अधिक की गिरावट आई थी

Last Updated- January 22, 2026 | 9:38 PM IST
stock market

वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयरों में भी बुधवार को तेजी आई। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड मसले पर नरम रुख और यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की संभावना से इनकार करना था। लिहाजा, व्यापारिक टकराव गहराने का डर कम हो गया।

निवेशक धारणा को तब समर्थन मिला जब ट्रंप ने दावोस में वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम में कहा कि अमेरिका भारत के साथ ‘अच्छा समझौता’ करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीद जगी है।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 874 अंक यानी 1.1 प्रतिशत तक चढ़ गया था। लेकिन मुनाफावसूली के बीच उसने अपनी बढ़त गंवा दी। आ​खिर में यह 398 अंक यानी 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,307 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 सूचकांक कारोबारी सत्र के अंत में 25,290 पर रहा जो 132 अंक यानी 0.5 प्रतिशत अधिक है।

टैरिफ पर नरमी का संकेत देने के अलावा ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए बल प्रयोग से भी इनकार किया। उनकी यह टिप्पणी नाटो महासचिव मार्क रुट के साथ चर्चा के बाद आई, जिसमें दोनों पक्ष ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र को लेकर भावी समझौते के ‘ढांचे’ पर सहमत हुए।

ग्रीनलैंड को लेकर हाल में अमेरिका-यूरोप के बीच पैदा हुए तनाव ने भारतीय शेयर बाजारों पर दबाव और बढ़ा दिया था, जो पहले से ही कंपनियों की कमजोर आय तथा भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर स्पष्टता के अभाव से जूझ रहे थे।

पिछले 12 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी ने केवल दो बार बढ़त दर्ज की है और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की 3 अरब डॉलर की बिकवाली के बीच इनमें 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी।

एसबीआई सिक्योरिटीज के तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च के प्रमुख सुदीप शाह ने कहा, ‘भविष्य में 25,400-25,450 का दायरा तात्कालिक प्रतिरोध बन सकता है और ऊंचे स्तर पर बिकवाली का दबाव आ सकता है।

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement