facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Markets: 11 अप्रैल को बाजार लगाएगा लंबी छलांग? Gift निफ्टी दे रहा दमदार संकेत; एक्सपर्ट ने कहा- दबाव वाले सेक्टर्स में दिख सकता है उछाल

Advertisement

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स बाजार के जोरदार शुरुआत के साथ खुलने का संकेत दे रहा है। ग्लोबल मार्केट्स से भी जोरदार मजबूती के सिग्नल मिल रहे हैं।

Last Updated- April 10, 2025 | 4:11 PM IST

Stock Markets: घरेलू शेयर बाजारों में हाल फिलहाल में बड़ी गिरावट के बाद सप्ताह के लास्ट ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स 3% तक उछल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स बाजार के जोरदार शुरुआत के साथ खुलने का संकेत दे रहा है। ग्लोबल मार्केट्स से भी जोरदार मजबूती के सिग्नल मिल रहे हैं।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 75 से ज्यादा देशों पर लगने वाले टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रंप के इस फैसले के बाद वैश्विक बाजारों ने सिर्फ राहत की सांस ली बल्कि ये खुशी से झूम भी उठें। ट्रंप के इस एलान के बाद जापान का निक्केई इंडेक्स 8% से ज्यादा उछल गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में भी तेजी और यह 3% चढ़ गया।

एशियाई बाजारों में छाई हरियाली

टोक्यो एक्सचेंज में जापान का बेंचमार्क निक्केई इंडेक्स (Nikkei Index) गुरुवार (10 अप्रैल) को खुलते 2,000 से ज्यादा अंक उछल गया। निवेशकों ने ट्रंप के टैरिफ को 90 दिनों तक टालने के फैसले का स्वागत किया। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 इंडेक्स 9.17% उछलकर 34,623.53 पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 में भी तेजी आई और यह 4.66% बढ़कर 7,913.90 पर पहुंच गया। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.03% बढ़कर 2,431 पर पहुंच गया।

वॉल स्ट्रीट पर एसएंडपी 500 में 9.5% की वृद्धि हुई। दिन की शुरुआत में इंडेक्स में ट्रंप के ट्रेड वार के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका बढ़ने से इसमें गिरावट आई थी। हालांकि, फिर सोशल मीडिया पर वह खबर आई जिसका दुनिया भर के निवेशक इंतजार कर रहे थे और इसकी उन्हें उम्मीद थी। इस खबर के बाद डॉव जोन्स औद्योगिक एवरेज लगभग 8% चढ़ गया। इसके अलावा नैस्डैक कम्पोजिट इंडेक्स (Nasdaq Composite Index) में भी तेजी आई और यह 12.16% उछल गया।

शेयर बाजार में शुक्रवार को इन 3 बड़ी वजहों से आ सकती है तेजी;

1. ट्रंप से टैरिफ पर ‘रोक’ से राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने 75 से ज्यादा देशों पर लगने वाले टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया है। ट्रंप ने यह फैसला इन देशों के साथ नए सिरे से व्यापार वार्ता शुरू करने के मद्देनजर लिया गया। हालांकि, इस छूट में चीन को शामिल नहीं किया गया है। ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया है, जो पहले 104 फीसदी था। यह कदम चीन द्वारा अमेरिका पर लगाए गए 84 फीसदी जवाबी टैरिफ के बाद उठाया गया है।

2 . वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी

वैश्विक बाजारों में तेजी का भारतीय शेयर बाजारों पर भी पॉजिटिव असर दिख सकता है। एनएसई और बीएसई आज (10 अप्रैल) श्री महावीर जयंती के कारण बंद है। जबकि बुधवार को यह बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए थे। वहीं, ट्रंप के इस फैसले के बाद वैश्विक बाजार खुशी से झूम भी उठें। निक्केई इंडेक्स 8% से ज्यादा उछल गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में भी तेजी और यह 3% चढ़ गया। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.03% बढ़कर 2,431 पर पहुंच गया।

इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजारों में एसएंडपी 500 में 9.5% की वृद्धि हुई। डॉव जोन्स औद्योगिक एवरेज लगभग 8% चढ़ गया। नैस्डैक कम्पोजिट इंडेक्स (Nasdaq Composite Index) में भी तेजी आई और यह 12.16% उछल गया।

3. गिफ्ट निफ्टी से मजबूत संकेत

वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते गिफ्ट निफ्टी से जोरदार तेजी के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स गुरुवार को अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 700 से ज्यादा अंक उछल गया। बुधवार को यह 22,502 के स्तर पर बंद हुआ था।

एपीएसी, वीटी मार्केट्स में सीनियर मार्केट एनालिस्ट जस्टिन कू ने कहा कि ट्रंप के फैसले से वैश्विक शेयर बाजारों में महत्वपूर्ण उछाल आया। अमेरिका, यूरोप और एशिया के प्रमुख इंडेक्सिस में जोरदार तेजी देखी गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजार, जो 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण बंद था, शुक्रवार (11 अप्रैल) को मजबूती के साथ ओपन हो सकते हैं। GIFT Nifty लगभग 743 अंक (करीब 3.3%) की बढ़त दिखा रहा था, जो मजबूत ओपनिंग की संभावना को दर्शाता है। इस पॉजिटिविटी का कारण अमेरिकी टैरिफ विराम के बाद व्यापारिक तनावों में कमी आना है, जो भारत में निवेशक भावना पर सकारात्मक प्रभाव डालने की उम्मीद है।

जस्टिन ने कहा कि जिन क्षेत्रों पर पहले टैरिफ चिंताओं के कारण दबाव था, उनमें अब उछाल देखने को मिल सकता है। इससे भारतीय शेयर बाजार के ओवरऑल आउटलुक को सकारात्मकता मिलेगी। यदि भारत अगले महीने बेहतर समझौते में सफल होता है, तो यह Nifty की रिकवरी के लिए एक बड़ा कारण साबित हो सकता है।

Advertisement
First Published - April 10, 2025 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement