facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Corporate Actions: स्प्लिट, बोनस और डिविडेंड का तिहरा तोहफा, यह हफ्ता निवेशकों के लिए त्योहार जैसा

Advertisement

यह हफ्ता निवेशकों के लिए इसलिए खास रहने वाला है, क्योंकि कई कंपनियां स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर और डिविडेंड देने जा रही है

Last Updated- September 28, 2025 | 3:22 PM IST
corporate actions
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Corporate Actions This Week: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। यह हफ्ता एक साथ कई बड़ी घोषणाओं का गवाह बनेगा, जिसमें निवेशकों को स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर और मोटा डिविडेंड का तिहरा फायदा मिलने जा रहा है। 3 अक्टूबर 2025 को ही Paushak Ltd और Sumeet Industries Ltd स्टॉक स्प्लिट करने वाली हैं, जबकि GEE Ltd, Paushak Ltd और Shilpa Medicare Ltd बोनस शेयर बांटेंगी।

यही नहीं, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने भी 250% का अंतरिम डिविडेंड घोषित कर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। मतलब, जिन निवेशकों के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे, वे तीन अलग-अलग फायदे उठाने के हकदार बन जाएंगे। बाजार के जानकार मानते हैं कि ऐसी घोषणाएं न सिर्फ निवेशकों के भरोसे को मजबूत करती हैं, बल्कि शेयरों में नई तेजी का भी रास्ता खोल देती हैं। कुल मिलाकर अक्टूबर का पहला हफ्ता निवेशकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा।

दो कंपनियां बाटेंगी शेयर

अगले हफ्ते कुल दो कंपनियां स्टॉक स्प्लिट करने यानी अपने शेयरों को बांटने जा रही हैं। इस स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 3 अक्टूबर 2025 है। इन कंपनियों में Paushak Ltd और Sumeet Industries Ltd शामिल हैं। दोनों कंपनियों ने स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट एक ही दिन तय की है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे, वे इसका फायदा उठा पाएंगे।

Paushak Ltd ने अपने शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि अब हर एक शेयर दो हिस्सों में बंट जाएगा। इस तरह निवेशकों की होल्डिंग बढ़ जाएगी और शेयर की कीमत कम होकर ज्यादा लोगों की पहुंच में आ जाएगी।

वहीं Sumeet Industries Ltd ने और बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपने शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि शेयर पांच हिस्सों में बंट जाएंगे।

Also Read: 3 साल में 435% का रिटर्न! यह फार्मा कंपनी निवेशकों को देगी 250% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

तीन कंपनियां देंगी बोनस शेयर

अगले हफ्ते तीन कंपनियां अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही हैं। यह बोनस इश्यू 3 अक्टूबर 2025 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट के साथ लागू होगा। जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक इन कंपनियों के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर मिलेंगे।

BSE पर दी गई जानकारी के मुताबिक GEE Ltd, Paushak Ltd और Shilpa Medicare Ltd अपने-अपने शेयरधारकों को अलग-अलग अनुपात में बोनस शेयर जारी करेंगी। यह कदम कंपनियों की ओर से निवेशकों के भरोसे को मजबूत करने और उन्हें अतिरिक्त लाभ देने के लिए उठाया जा रहा है।

GEE Ltd 1:1 में बोनस शेयर देगी। यानी आपके पास जितने शेयर होंगे, उतने ही नए शेयर मुफ्त में मिलेंगे। इसके अलावा Paushak Ltd ने 3:1 में बोनस इश्यू का ऐलान किया है। मतलब, हर एक शेयर पर निवेशकों को तीन बोनस शेयर मिलेंगे। यह निवेशकों के लिए सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है।

साथ ही Shilpa Medicare Ltd भी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। यानी जितने शेयर आपके पास होंगे, उतने ही अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे।

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स देगी डिविडेंड

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 250 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। यानी, प्रति शेयर 2.50 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने बताया कि हर एक रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर यह डिविडेंड दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है। कंपनी ने कुल 70.55 करोड़ रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी है।

ग्लेनमार्क ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 अक्टूबर 2025 तय की है। यानी, जिन शेयरधारकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने साफ किया कि डिविडेंड की रकम घोषणा की तारीख से 30 दिनों के अंदर शेयरधारकों के खातों में पहुंच जाएगी। इससे पहले 22 सितंबर को कंपनी ने रिकॉर्ड डेट की जानकारी दी थी।

Advertisement
First Published - September 28, 2025 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement