facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Split Next Week: अगले हफ्ते मार्केट में बढ़ेगी हलचल, कई कंपनियां करने जा रही हैं स्टॉक स्प्लिट; देखें लिस्ट

Advertisement

स्टॉक स्प्लिट एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट देती है, ताकि शेयर की कीमत कम हो और ज्यादा निवेशक इसे खरीद सकें।

Last Updated- May 02, 2025 | 5:30 PM IST
Share Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pixabay

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आने वाला हफ्ता अच्छा रहने वाला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आने वाले हफ्ते में कई कंपनियां स्टॉक स्प्लिट करने जा रही हैं।

बता दें कि स्टॉक स्प्लिट एक प्रक्रिया है, जिसमें कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को एक तय अनुपात में छोटे हिस्सों में विभाजित कर देती है, जिससे प्रति शेयर कीमत घट जाती है, लेकिन शेयरधारकों के कुल स्वामित्व (total ownership) में कोई बदलाव नहीं होता। इसका उद्देश्य आमतौर पर शेयर को अधिक सुलभ बनाना होता है ताकि ज्यादा निवेशक उसमें दिलचस्पी ले सकें। इससे कंपनी के शेयरों की मांग बढ़ सकती है। BSE कॉरपोरेट एक्शन सेक्शन में दी गई जानकारी अनुसार, कुछ कंपनियों ने स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है, जो निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Also Read: टेक्सटाइल कंपनी ने किया 300% Dividend का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स– 2 साल में 172% चढ़ा शेयर

ये कंपनियां करेंगी स्टॉक स्प्लिट

BSE की वेबसाइट के अनुसार, अगले हफ्ते कुछ कंपनियों ने स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। इनमें इन्फो एज (इंडिया) लिमिटेड शामिल है, जिसने अपने 10 रुपये के शेयर को 2 रुपये के शेयर में विभाजित करने का फैसला किया है। इसके अलावा, राजस्थान ट्यूब मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड ने भी अपने 10 रुपये के शेयर को 1 रुपये के शेयर में बांटने की घोषणा की है। वहीं, नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड ने 2 रुपये के शेयर को 1 रुपये के शेयर में विभाजित करने का ऐलान किया है। इसके अलावा शांति इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Shantai Industries Ltd) ने भी  10 रुपये के शेयर को 2 रुपये के शेयर में बांटने का फैसला किया है।

स्टॉक स्प्लिट की यह प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू होगी, और निवेशकों को इन कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए। स्टॉक स्प्लिट से शेयरों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन कंपनी का कुल मूल्य वही रहेगा।

Also Read: Dividend Stocks: Oracle Financial से लेकर UCO Bank तक, ये कंपनियां अगले हफ्ते देंगी डिविडेंड; देखें पूरी लिस्ट

अगले हप्ते कई कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड भी 

आने वाले हफ्ते में कई कंपनियों ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा की भी है। इनमें ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, ओबेरॉय रियल्टी, क्रिसिल, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया), पीटीसी इंडिया, सुंदरम फास्टनर्स, वरुण बेवरेजेस, आनंद राठी वेल्थ, बजाज फाइनेंस, लॉरस लैब्स, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक और अन्य शामिल हैं। डिविडेंड की घोषणा से इन कंपनियों के शेयरों में हलचल बढ़ने की उम्मीद है।

बता दें कि डिविडेंड एक ऐसी राशि होती है, जो कंपनियां अपने मुनाफे में से शेयरधारकों को देती हैं। यह नकद, शेयर या अन्य संपत्ति के रूप में हो सकता है। यह शेयरधारकों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत होता है।

BSE के आंकड़ों के अनुसार, ये कंपनियां अगले सप्ताह एक्स-डिविडेंड डेट पर कारोबार करेंगी। एक्स-डिविडेंड डेट वह दिन होता है, जब शेयर बिना डिविडेंड के अधिकार के कारोबार करता है। इसका मतलब है कि डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों को इस डेट से पहले शेयर खरीदना होगा। कंपनियां रिकॉर्ड डेट पर अपने शेयरधारकों की सूची तैयार करती हैं, जिन्हें डिविडेंड मिलेगा।

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement