facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Split: 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा शेयर, रिकॉर्ड डेट आज; ₹12 है स्टॉक का भाव

Advertisement

Pervasive Commodities Ltd ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने का ऐलान किया है। इसके लिए 7 अप्रैल 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

Last Updated- April 07, 2025 | 10:45 AM IST
Stock split

Stock Split: अगर आप Pervasive Commodities Ltd के निवेशक हैं या इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। 7 अप्रैल 2025 तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें स्टॉक स्प्लिट का सीधा फायदा मिलेगा।

Pervasive Commodities Ltd ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने का ऐलान किया है। इसके लिए 7 अप्रैल 2025 (सोमवार) को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी, इस तारीख तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इस बदलाव का फायदा उठा सकेंगे।

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट?

स्टॉक स्प्लिट का मतलब है कि एक बड़े मूल्य वाले शेयर को छोटे हिस्सों में बांटा जाता है, जिससे ज्यादा लोगों के लिए उसमें निवेश करना आसान हो जाता है। Pervasive Commodities Ltd ने फैसला किया है कि 1 शेयर (₹10 फेस वैल्यू) को तोड़कर 10 शेयर (₹1 फेस वैल्यू) में बदला जाएगा। यानी, अगर आपके पास अभी 1 शेयर है, तो रिकॉर्ड डेट के बाद आपके पास 10 शेयर हो जाएंगे। हालांकि, आपके कुल निवेश की कीमत वही रहेगी।

Stock Market Crash: निवेशकों के 10 मिनट में ₹1,80,00,00,00,000 करोड़ स्वाह, संभलने का भी नहीं मिला मौका

 

निवेशकों को क्या फायदा होगा?

स्टॉक स्प्लिट से छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाता है, क्योंकि शेयर की कीमत कम हो जाती है। साथ ही, शेयर की तरलता (liquidity) बढ़ने से इसकी खरीद-फरोख्त ज्यादा होती है। आमतौर पर, जब कोई कंपनी स्टॉक स्प्लिट की घोषणा करती है, तो निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती है और शेयर की मांग बढ़ने से इसमें तेजी भी आ सकती है।

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement