facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

12 महीने में पैसा डबल! Q2 रिजल्ट के बाद कंज्यूमर स्टॉक पर ब्रोकरेज लट्टू, Q2 में 190% बढ़ा मुनाफा

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि फ्रेंचाइजी की मजबूत क्वालिटी और कम हो रहे कंप्टीशन से कंपनी के प्रदर्शन को समर्थन मिल रहा है।

Last Updated- November 14, 2025 | 2:41 PM IST
stocks to buy today

Stock To Buy Today: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (14 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में गिरावट का घरेलू बाजारों पर भी असर देखने को मिला। इसके अलावा आईटी शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर और दबाव डाला।

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोक्रेज कंपनियों कंज्यूमर सेक्टर की कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant FoodWorks) पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि फ्रेंचाइजी की मजबूत क्वालिटी, चल रही रणनीतिक पहलों और कम हो रहे कंप्टीशन से कंपनी के प्रदर्शन को समर्थन मिल रहा है।

Jubilant FoodWorks पर Jefferies का टारगेट प्राइस: ₹1000

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने जुबिलेंट फूडवर्क्स पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, निवेशकों को लगभग 100 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर गुरुवार को 573 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि जूबिलेंट का सेम-स्टोर सेल्स प्रदर्शन अन्य क्विक सर्विस रेस्ट्रोरेंट कंपनियों की तुलना में लगातार बेहतर बना हुआ है। ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि दूसरी तिमाही में डोमिनोज की डिलीवरी ग्रोथ, ज़ोमैटो और स्विगी जैसी फूड-टेक प्लेटफ़ॉर्म्स के बराबर रही।

जेफरीज का कहना है कि आगे जाकर इस स्टॉक का मुख्य चालक तीसरी तिमाही से शुरू होने वाली वृद्धि होगी। क्योंकि सेम-स्टोर सेल्स (SSS) का आधार और अधिक चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

Jubilant FoodWorks पर HSBC का टारगेट प्राइस: ₹660

एचएसबीसी ने जुबिलेंट फूडवर्क्स पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड कर ‘BUY’ कर दिया है। साथ ही स्टॉक पर 660 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, निवेशकों को 15 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।ब्रोकरेज के अनुसार, हालिया स्टॉक करेक्शन, कंपनी की फ्रेंचाइजी की मजबूत क्वालिटी, जारी रणनीतिक पहलों और धीमी होती प्रतिस्पर्धा के चलते स्टॉक मजबूती दिख रहा है।

Q2 में 190% उछला मुनाफा

भारत में डोमिनोज और पोपीज का संचालन करने वाली जुबिलेंट फूडवर्क्स (जेएफएल) ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में 190.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह 186 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले वर्ष इसी अवधि में 64.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। उसकी शुद्ध बिक्री 19.7 प्रतिशत बढ़कर 2,340 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,954.7 करोड़ रुपये थी।

जुबिलेंट फूडवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक समीर खेत्रपाल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘यह कंपनी के लिए वाकई शानदार तिमाही रही है। डोमिनोज ने सभी भौगोलिक क्षेत्रों में शानदार वृद्धि दर्ज की जबकि पोपीज ने स्टोर बिक्री में दो अंक में वृद्धि दर्ज की। डोमिनोज इंडिया 500 शहरों तक पहुंचने वाला पहला क्यूएसआर ब्रांड बन गया और जेएफएल ने अपने पीएटी मार्जिन को और बढ़ाया।’

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement