facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon Share Price: ₹81 का लेवल टच करेगा एनर्जी स्टॉक! ब्रोकरेज ने कहा-खरीद लें, 5 साल में दिया 1300% रिटर्न

Advertisement

Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी (Anand Rathi) ने एनर्जी स्टॉक सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy) पर फिर से कवरेज शुरू करते हुए BUY की रेटिंग दी है।

Last Updated- July 10, 2025 | 10:33 AM IST
Suzlon Energy

Stock to Buy: घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में सिमित दायरे में कारोबार दिख रहा है। सेंसेक्स आज बढ़त में खुलने के बाद एक बार रेंज बाउंड में दिखा। जबकि निफ्टी 25,500 के आस-पास ही कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, ट्रंप टैरिफ नीतियों को लेकर अनिश्चितता और जून तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। बाजार में हालिया मूड के बीच ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी (Anand Rathi) ने एनर्जी स्टॉक सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy) पर फिर से कवरेज शुरू करते हुए BUY की रेटिंग दी है।

Suzlon Energy: टारगेट प्राइस ₹81| रेटिंग BUY| अपसाइड 23%|

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने सुजलॉन एनर्जी पर BUY की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 81 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से स्टॉक आगे चलकर 23% का अपसाइड दिखा सकता है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर बुधवार को 65.92 रुपये पर बंद हुए। गुरुवार को यह बीएसई पर 0.19 रुपये या 0.29% चढ़कर 66.11 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

आनंद राठी ने कहा, “कंपनी ने अपने कर्ज को कम करने के लिए बड़े स्तर पर पुनर्गठन (रिस्ट्रक्चरिंग) किया। इस फाइनेंशियल रणनीति के चलते आज कंपनी 8300 करोड़ रुपये की मजबूत नेट कैश में है। यह इसके अनुशासित पुनरुद्धार प्रयासों का रिजल्ट है।”

ब्रोकरेज के अनुसार, एक कठिन दशक से गुजरने के बाद सुजलॉन ने अब मजबूत वापसी की है। इसके पास बड़ी ऑर्डर बुक और राष्ट्रीय रिन्यूएबल एनर्जी टारगेट से समर्थन प्राप्त ठोस प्रोजेक्ट पाइपलाइन है। इसी कारण हम इस स्टॉक पर पॉजिटिव आउटलुक बनाए रखते हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2026 में 2.5 गीगावॉट और वित्त वर्ष 2027 में 3.2 गीगावॉट की डिलीवरी होगी।

यह भी पढ़ें: ₹25 तक का डिविडेंड पाने का मौका सिर्फ आज, कल एक्स-डेट पर रहेंगी ये 23 कंपनियां

Suzlon Energy Stock History

सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने पांच साल में 1300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। तीन साल में स्टॉक ने करीब 1000% का रिटर्न दिया है। दो साल में स्टॉक 280% उछला है। हालांकि, एक महीने में स्टॉक की परफॉर्मेंस लगभग सपाट रही है और इस दौरान शेयर 3.18% गिरा है। तीन महीने में शेयर 29% चढ़ा है। छह महीने में स्टॉक में करीब 20% की तेजी आई है। एक साल में स्टॉक ने 20% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 86.04 रुपये और 52 वीक लो 46 रुपये है। कंपनी का बीएसई पर मार्केट कैप 90,576.78 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement