facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

32% रिटर्न देने को तैयार ये Media Stock, ब्रोकरेज ने कहा- कंसोलिडेशन का फेस पूरा; अब भरेगा उड़ान

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज ने स्टॉक पर बुलिश आउटलुक दिया है और अपनी रिपोर्ट में कहा कि शेयर का कंसोलिडेशन फेस पूरा हो गया है।

Last Updated- January 02, 2026 | 3:21 PM IST
AWL Agri Business stock to buy

Stock To Buy: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (2 जनवरी) को हरे निशान में खुले। खुलने के बाद बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। ऑटो और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को बढ़त में खुलने में मदद मिली। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने मीडिया स्टॉक पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox) पर बुलिश आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा कि शेयर का कंसोलिडेशन फेस पूरा हो गया है।

PVR Inox पर टारगेट प्राइस: ₹1350

कोटक इक्विटीज ने पीवीआर आईनॉक्स पर अपनी ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर मौजूदा लेवल से 32 प्रतिशत रिटर्न दे सकता है। पीवीआर आईनॉक्स के शेयर गुरुवार को 1016 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि तीसरी तिमाही (Q3) में इंडस्ट्री का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरी तिमाही (Q2) के लगभग बराबर रहा। जबकि अवतार फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों से कमजोर रहा। ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि चौथी तिमाही (Q4) में फिल्मों की लाइन-अप मजबूत दिख रही है। इससे वित्त वर्ष 2026 (FY26) के लिए उसके EBITDA अनुमान में बढ़त का जोखिम बन सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हालिया समय में शेयर में आई गिरावट जरूरत से ज्यादा लगती है, खासकर तब जब सिनेमा देखने का रुझान सुधर रहा है और कैपिटल-लाइट विस्तार के चलते फ्री कैश फ्लो लगातार मजबूत बना हुआ है।

Also Read | सिगरेट कंपनियों के शेयरों में नहीं थम रही गिरावट, लगातार दूसरे दिन टूटे; ITC 5% लुढ़का

शेयर प्रदर्शन

शेयर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो यह फिलहाल 52 वीक्स हाई 1,331.40 रुपये से 24 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है। जबकि इसका 52 वीक्स लो 825.65 रुपये है। एक महीने में शेयर 6.59 प्रतिशत और तीन महीने में 6.08 फीसदी की गिरावट आई है। छह महीने में शेयर 7.50 प्रतिशत चढ़ा है। जबकि एक साल में स्टॉक 21.87 प्रतिशत, दो साल में 38.13 फीसदी, तीन साल में 40.27 और पांच साल में 23.11 प्रतिशत टूटा है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 10,132.27 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी/बेचने की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement