facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

6-9 महीने में Power PSU Stock कराएगा शानदार कमाई! ब्रोकरेज ने कहा- BUY का अच्छा मौका

Advertisement

Power PSU Stock: ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि पावर सेक्टर की महारत्न कंपनी ने थर्मल और नवीकरणीय ऊर्जा (RE) दोनों क्षेत्रों में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया है।

Last Updated- June 16, 2025 | 7:21 PM IST
Power PSU Stock NTPC Share

Power PSU Stock to BUY: पावर सेक्टर की महारत्न कंपनी NTPC के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज बुलिश हैं। पिछले कुछ समय से इस दिग्गज पावर पीएसयू स्टॉक में करेक्शन यानी गिरावट देखी गई है। आज यानी 16 जून के कारोबार में NTPC के शेयर 0.53% की तेजी के साथ 333.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। शेयर का 52 सप्ताह का हाई 448.30 रुपये है। इस तरह से NTPC का शेयर अपने एक साल के हाई से 25.66% टूट चुका है। इस गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज ने NTPC के स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 365 सेट किया है।

NTPC पर Axis Securities: टारगेट प्राइस ₹365| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के विश्लेषक NTPC के स्टॉक पर बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि हाल ही में शेयर की कीमत में गिरावट आई है। हमें लगता है कि अब इसका मौजूदा भाव निवेश के लिए अच्छा मौका है। इसलिए हम इस शेयर को BUY करने की सलाह देते हैं। हमारा टारगेट प्राइस 365 रुपये प्रति शेयर है।

Also read: Trade Deficit: मई में भारत का व्यापार घाटा घटकर $21.88 अरब पर आया, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा ने निर्यात को दी मजबूती

NTPC: अगले 6-9 महीने में 10% अपसाइट की संभावना

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि NTPC ने थर्मल और नवीकरणीय ऊर्जा (RE) दोनों क्षेत्रों में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके साथ ही कंपनी अब परमाणु ऊर्जा (Nuclear Energy) के विस्तार पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। ऊर्जा उत्पादन के इन विविध स्रोतों में विस्तार से NTPC की दीर्घकालिक वृद्धि को समर्थन मिलेगा। विश्लेषकों का मानना है कि इन विकास पहलों के चलते अगले 6-9 महीने में NTPC के स्टॉक में लगभग 10% तक की बढ़ोतरी की संभावना है।

NTPC की फाइनेंशियल हेल्थ

पावर सेक्टर की इस दिग्गज सरकारी कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ काफी मजबूत है। हाल ही में NTPC ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान किया था। Q4FY25 में कंपनी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 22% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो बेहतर ऑपरेशन का परिणाम है।

Also read: SBI ने ब्याज दरों में की 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती, लोन हुआ सस्ता लेकिन FD पर अब कम मिलेगा इंटरेस्ट

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में NTPC का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹7,897.14 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹6,490.05 करोड़ था। इस तरह इसमें लगभग 22% की वृद्धि हुई है। कंपनी की परिचालन आय (Operational Income) भी इस तिमाही में बढ़ी है। मार्च तिमाही में यह बढ़कर ₹49,833.70 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में ₹47,628.19 करोड़ थी।


(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement