facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमाई बढ़ने से दौड़ेगा अदाणी का Power Stock! ब्रोकरेज ने कहा- BUY, दे सकता है 30% रिटर्न

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि अदाणी ग्रुप की दिग्गज कंपनी कई वर्षों तक आय में वृद्धि के दौर के लिए तैयार है।

Last Updated- December 16, 2025 | 3:27 PM IST
power sector

Stock To Buy: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (16 दिसंबर) को गिरावट देखी गई। वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजारों पर भी पड़ा और प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में खुले। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार जारी गिरावट में भी बाजार के सेंटीमेंट्स पर नेगेटिव असर डाला। इसके अलावा मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचा।

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हॉउस एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पावर (Adani Power) पर सॉलिड आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी कई वर्षों तक आय में वृद्धि के दौर के लिए तैयार है।

Adani Power पर Antique Broking का टारगेट प्राइस: ₹187

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने अदाणी पावर (Adani Power) पर कवरेज शुरू करते हुए ‘BUY‘ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 187 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 30 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। अदाणी पावर के शेयर सोमवार को 144 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी अपनी बिजली उत्पादन क्षमता को वित्त वर्ष 2024-25 में 18.15 GW से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2032-33 तक 41.9 GW करने की योजना बना रही है। कंपनी ने खुद को एक कमजोर थर्मल पावर प्रोड्यूसर से बदलकर अब निजी क्षेत्र की सबसे स्किल बेसलोड वाली पावर कंपनी बना लिया है।

Also Read: ₹136 का यह Bank Stock बना ब्रोकरेज की पसंद, कहा- खरीद लो, 74% तक मिल सकता है रिटर्न

ब्रोकरेज का कहना है कि भारत में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2021-22 से वित्त वर्ष 2031-32 के बीच करीब 6% सालाना की दर से मांग बढ़ने का अनुमान है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से बढ़ती जरूरतें बिजली की खपत को और तेज कर रही हैं। ऐसे में कोयला आधारित बिजली कंपनियों के लिए यह एक मजबूत ग्रोथ का मौका बन रहा है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018 से 19 से वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी की बैलेंस शीट और ऑपरेटिंग बिजनेस में बड़ा सुधार हुआ है। इस बदलाव के चलते अब कंपनी कम जोखिम के साथ बड़े स्तर पर विस्तार करने की स्थिति में आ गई है।

कैसे रहे Q2 नतीजे

अदाणी ग्रुप की बिजली सेक्टर में काम करने वाली कंपनी अदाणी पावर का जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 12 फीसदी घटकर 2,906 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 3,297.52 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 14,307.79 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,062.84 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय भी बढ़कर 10,341.59 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,928.76 करोड़ रुपये था।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement