facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

INOX India: स्टॉक को मिलेगी सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की पावर, ब्रोकरेज की सलाह- BUY करें, ₹1240 तक जा सकता है भाव

Advertisement

बाजार में कमजोर सेंटीमेंट्स के बीच ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयर आईनॉक्स इंडिया (Inox India) पर कवरेज शरू की है।

Last Updated- April 03, 2025 | 1:56 PM IST
stocks to buy today

Stock to buy: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार (3 अप्रैल) को कमजोरी देखने को मिल रही है। बाजार में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के इंपोर्ट टैरिफ बढ़ाने के चलते आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने गुरुवार को भारत और अन्य देशों से होने वाले सभी आयात पर ‘रेसिप्रोकल टैरिफ (reciprocal tariffs) लगाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने इस फैसले को “काइंड रेसिप्रोकल” (kind reciprocal) करार दिया।ट्रंप की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट आई और इसका असर घरेलू बाजारों पर भी पड़ा।

बाजार में कमजोर सेंटीमेंट्स के बीच ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयर आईनॉक्स इंडिया (Inox India) पर कवरेज शरू की है। ब्रोकरेज ने कवरेज शुरू करने के साथ स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है। आईनॉक्स इंडिया लिमिटेड भारत में क्रायोजेनिक इक्विपमेंट्स की सबसे बड़ी मेन्युफेक्चरिंग कंपनी है। यह इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी होने के साथ निकटतम कंपटीटर से आकार में लगभग 4 गुना बड़ी है।

INOX India: टारगेट प्राइस ₹1,240| रेटिंग BUY| अपसाइड 22%|

जेएम फाइनेंशियल ने आईनॉक्स इंडिया पर कवरेज शुरु करते हए स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। साथ ही शेयर पर 1240 रुपये का लॉन्ग टर्म टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह से स्टॉक भविष्य में निवेशकों को 22% का अपसाइड दे सकता है। आइनॉक्स इंडिया के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 0.88% चढ़कर 1022.50 रूपये पर कारोबार कर रहे थे।

शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो यह अपने हाई से लगभग 50% करेक्ट हो चुका है। हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर में पॉजिटिव मूवमेंट देखने को मिला है। इस दौरान शेयर 10% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं, पिछले तीन और छह महीने में शेयर क्रमश: 7.31% और 9.45% गिरा है। जबकि एक साल में शेयर में 19.76% की गिरावट आई है।

INOX India पर ब्रोकरेज की कमेंट्री

ब्रोकरेज ने कहा कि INOX इंडिया को हम इसके स्थिर आय वृद्धि, उद्योग में अग्रणी रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) और रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (RoCE, और सबसे महत्वपूर्ण, मजबूत कैश फ्लो ट्रांसलेशन के आधार पर ₹1,240 के टारगेट प्राइस पर वैल्यू करते हैं। हमारा टारगेट प्राइस मार्च 2027 की अनुमानित प्रति शेयर आय (EPS) के 37 गुना पर आधारित है।

ब्रोकरेज के अनुसार, इसके अलावा भी कंपनी में आगे बढ़ने की संभावनाएं मौजूद हैं, जैसे कि भारत में तैयार हो रहा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम। साथ ही ट्रक ईंधन के रूप में LNG की बढ़ती मांग और केग्स बिजनेस का पूरा स्केल-अप।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 1:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement