facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

52 हफ्ते के लो पर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज सुपर बुलिश; 71% अपसाइड का टारगेट

Advertisement

Infra Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि उम्मीद से अधिक मानसून के बावजूद इस वित्त वर्ष में कंपनी की टोल वृद्धि अब तक 10 फीसदी तक पहुंच गई है। 

Last Updated- December 12, 2025 | 3:30 PM IST
Infra Stock

Infra Stock: एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (12 दिसंबर) को बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती और भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बढ़ी उम्मीदों से बाजार की धारणा को समर्थन मिला। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infrastructure Developers) पर बुलिश आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि उम्मीद से अधिक मानसून के बावजूद इस वित्त वर्ष में कंपनी की टोल वृद्धि अब तक 10 फीसदी तक पहुंच गई है।

IRB Infrastructure पर टारगेट प्राइस: ₹72

सीएलएसए ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स पर ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 72 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 71 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर गुरुवार को 41.80 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि आईआरबी इंफ्रा के तीसरी तिमाही के टोलिंग ट्रेंड से यह अहम संकेत मिलता है कि शुरुआती और उम्मीद से अधिक मानसून के बावजूद इस वित्त वर्ष में अब तक टोल वृद्धि 10 फीसदी तक पहुंच गई है। जबकि पहली तिमाही में यह 8 फीसदी थी। नवंबर में टोल कलेक्शन सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़ा है।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी के मालिका हक वाले मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल वृद्धि इस वित्त वर्ष में अब तक के आधार पर दोगुने से भी अधिक हो गई है। जबकि इसी अवधि में इसके इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) के तहत आने वाली परिसंपत्तियों से टोल कलेक्शन में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि तीन नए टोलवे के अधिग्रहण के साथ कंपनी का इंफ्रा ट्रस्ट एक हाई यील्ड और ग्रोथ एन्युटी में तब्दील हो गया है। इससे कंपनी का एंटरप्राइज वैल्यू दोगुना हो जाने की उम्मीद है।

IRB Infrastructure Share History

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर में हाल फिलहाल में गिरावट देखने को मिली है। एक महीने में शेयर करीब 5 फीसदी गिरा है। तीन महीने में शेयर में 3.09 फीसदी और छह महीने में 18.08 फीसदी की गिरावट आई है। एक साल में स्टॉक 28.78 फीसदी टूटा है। जबकि दो साल में शेयर का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। हालांकि, तीन साल में शेयर ने 38.28 फीसदी और पांच साल में 261.57 फीसदी का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 60.94 रुपये और 52 वीक लो 40.54 रुपये है।

Also Read | सोना, चांदी और शेयर: मोतीलाल ओसवाल के एक्सपर्ट ने बताया- निवेश का नया फॉर्मूला

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement