facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group के शेयर में आएगी तूफानी तेजी! ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग, 44% अपसाइड का टारगेट

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल और नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) को खरीदने की सलाह दी है। दोनों ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है।

Last Updated- April 21, 2025 | 2:44 PM IST
Adani Group

Stock to buy: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार (21 अप्रैल) को लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स इंट्रा-डे ट्रेड में 1000 से ज्यादा अंक चढ़ गया। निफ्टी-50 में भी जोरदार मजबूती देखने को मिली और यह 24,200 के करीब पहुंच गया। बैंकिंग, आईटी और फाइनेंशियल स्टॉक्स में तेजी ने बाजार को ऊपर की तरफ खींचा।

ट्रंप टैरिफ के खतरे के बीच घरलू शेयर बाजारों ने लचीलापन दिखाया है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल और नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) को खरीदने की सलाह दी है। दोनों ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है।

Adani ports पर Nuvama: टारगेट प्राइस: ₹1,770| रेटिंग BUY|

नुवामा इक्विटीज ने अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड (APSEZ) पर ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1770 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से स्टॉक आगे चलकर 44% का अपसाइड दिखा सकता है। कंपनी के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 1260 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

Adani Ports पर Motilal Oswal: टारगेट प्राइस: 1,560₹| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने भी अदाणी पोर्ट्स पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1560 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह से शेयर आगे चलकर निवेशकों को 24% अपसाइड मिल सकता है।

Adani Ports Share History

अदाणी पोर्ट्स के शेयर अपने हाई से 27% नीचे चल रहे हैं। हालांकि, पिछले दो हफ़्तों में शेयर में पॉजिटिव संकेत मिले है। इस दौरान शेयर 12% चढ़ा है। तीन महीने में शेयर 12.53% चढ़ा है जबकि छह महीने में 9.49% गिरा है। एक साल में स्टॉक 5.02% गिरा है। जबकि दो साल में स्टॉक ने 88.08% रिटर्न दिया है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement