facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q2 में बंपर मुनाफे के बाद 7% उछला ये शेयर, ब्रोकरेज बोले – BUY; ₹298 तक जाएगा भाव

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के तीसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन करने की उम्मीद है, जिसमें नायकालैंड इवेंट और सेल का बड़ा योगदान रहेगा।

Last Updated- November 10, 2025 | 1:31 PM IST
stocks to buy

Stock to Buy: ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी नायका के शेयर सोमवार (10 नवंबर) को बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दूसरी तिमाही के शानदार नतीजों के चलते देखने को मिली। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का एलान किया था। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका मुनाफा कई गुना बढ़कर 34.4 करोड़ रुपये रहा।

शेयर में जारी मूवमेंट के बीच ब्रोकरेज कंपनियों ने रिटेल ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी पर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। उनका कहना है कि नायका (Nykaa) का ब्यूटी बिजनेस तीसरी तिमाही (Q3) में मजबूत प्रदर्शन करने की उम्मीद है, जिसमें नायकालैंड इवेंट और सेल का बड़ा योगदान रहेगा।

Nykaa पर नुवामा का टारगेट प्राइस ₹285

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने नाइका पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। साथ ही ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 285 रुपये कर दिया है। पहले यह 235 रुपये था। इस तरह, शेयर निवेशकों को 16 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। नाइका के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 246 रुपये पर बंद हुए।

Nykaa पर CLSA का टारगेट प्राइस ₹298

सीएलएसए (CLSA) ने नायका पर ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बनाए रखी है। शेयर पर टारगेट प्राइस 298 रुपये तय किया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 21 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के वित्त वर्ष 2026 से 2028 के लिए प्रति शेयर आय (EPS) के अनुमान में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

Nykaa पर Morgan Stanley का टारगेट प्राइस ₹271

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने कंपनी के शेयर पर अपनी ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹271 तय किया है। ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि कंपनी दोनों कारोबारों में अपनी ग्रोथ मोमेंटम बनाए रखने को लेकर आत्मविश्वास से भरी हुई है।

कैसे रहे Q2 नतीजे?

सितंबर तिमाही में नायका (Nykaa) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़कर 34.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 10.04 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट (पैरेंट कंपनी के इक्विटी शेयरहोल्डर्स के लिए) दर्ज किया था।

कंपनी के नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, नायका की ऑपरेशंस से आय (Revenue from Operations) दूसरी तिमाही (Q2, FY26) में 25.13 प्रतिशत बढ़कर ₹2,345.98 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹1,874.74 करोड़ थी।

तिमाही आधार पर देखें तो नायका का प्रॉफिट 47.64 प्रतिशत और रेवेन्यू 8.86 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी का कंसोलिडेटेड ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 4,744 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement