facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पंखा कंपनी के शेयर अब भरेंगे फर्राटा, ब्रोकरेज ने टारगेट बढ़ाकर ₹210 किया; हाई से 38% टूटा चुका है भाव

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि प्रीमियम उत्पादों और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से कंपनी की कमाई में तेजी आएगी।

Last Updated- April 06, 2026 | 1:35 PM IST
Ceiling Fans:

Stock to buy: पंखे और लाइट जैसे उपकरण बनाने वाली कंपनी ओरिएंट इलेक्ट्रिक (Orient Electric) के शेयर सोमवार (6 अप्रैल) को बाजार में कमजोर रुख के बावजूद 2 प्रतिशत से जयदा चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाने के चलते देखने को मिल रही है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 210 रुपये कर दिया है। उसका कहना है कि प्रीमियम उत्पादों और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से कंपनी की कमाई में तेजी आएगी।

Orient Electric पर टारगेट प्राइस: ₹210

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ओरिएंट इलेक्ट्रिक पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है। पहले यह 210 रुपये था। इस तरह, शेयर निवेशकों को 25 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।

शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो यह एक महीने में 10 प्रतिशत, तीन महीने में 7.31 प्रतिशत और छह महीने में करीब 20 प्रतिशत गिरा है। एक साल में स्टॉक में 20 फीसदी, दो साल में 24 फीसदी और तीन साल में 31 फीसदी की गिरावट आई है। स्टॉक का 52 वीक्स का हाई 254.85 रुपये और 52 वीक्स का लो 149.50 रुपये है।

यह भी पढ़ें | 12 महीने में पैसा डबल! Agri Stock पर नुवामा का 95% अपसाइड टारगेट, अदाणी ने पिछले साल बेची थी अपनी हिस्सेदारी

ब्रोकरेज ने क्यों दी BUY की सलाह?

ब्रोकरेज के अनुसार, निकट अवधि में लागत का पूरा असर ग्राहकों पर नहीं डाल पाने के कारण मार्जिन पर कुछ दबाव रह सकता है। हालांकि, हमें उम्मीद है कि प्रोडक्ट मिक्स में सुधार और ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते धीरे-धीरे रिकवरी देखने को मिलेगी।

ब्रोकरेज ने कहा कि हमारे अनुसार, लाइटिंग सेगमेंट में ग्रोथ अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर रहने की उम्मीद है। कंज्यूमर लाइटिंग का प्रदर्शन अच्छा बना हुआ है और प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ रही है। हालांकि, कीमतों और सोर्सिंग में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन हमें लगता है कि यह संभालने योग्य है और मध्यम अवधि में इस सेगमेंट की ग्रोथ पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि कंपनी के प्रीमियम प्रोडक्ट्स का हिस्सा सभी कैटेगरी में तिमाही और सालाना दोनों आधार पर बढ़ सकता है। कंपनी का फोकस फैन और लाइटिंग सेगमेंट में ज्यादा वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स पर बना रहेगा। हमारा मानना है कि प्रीमियमाइजेशन मार्जिन बढ़ाने का एक अहम जरिया बन सकता है, जो कमोडिटी की बढ़ती लागत के दबाव को भी संतुलित करने में मदद करेगा।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 6, 2026 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement