facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

22% टूट चुका प्लास्टिक कंपनी का स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- अब खरीदें; 44% रिटर्न की उम्मीद

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अपने मजबूत प्रदर्शन को जारी रखे हुए है और स्टॉक आकर्षण वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है।

Last Updated- December 02, 2025 | 4:36 PM IST
stock to buy

Stock To Buy: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन यानी मंगलवार (2 दिसम्बर) को लाल निशान में रहे। एक दिन पहले रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट देखने को मिली। फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का भी असर देखने को मिल रहा है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी टाइम टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड पर बुलिश आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अपने मजबूत प्रदर्शन को जारी रखे हुए है और स्टॉक आकर्षण वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है।

Time Technoplast पर मोतीलाल ओसवाल का टारगेट प्राइस: ₹289

मोतीलाल ओसवाल ने टाइम टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 289 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 44 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। टाइम टेक्नोप्लास्ट के शेयर सोमवार को बीएसई पर 199 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि टाइम टेक्नोप्लास्ट (TIME) के मजबूत भविष्य को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि कंपनी का शेयर बेहतर रिटर्न देगा। कंपनी के शेयर फिलहाल लगभग 15x FY27E P/E के आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे है।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी कई नए उत्पादों पर काम कर रही है या तो विकास के चरण में हैं या OEM से मंजूरी के एडवांस चरणों में हैं। इससे भविष्य में महत्वपूर्ण ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत होती हैं। हाल ही में जुटाए गए 800 करोड़ रुपये का उपयोग ग्रोथ कैपेक्स और ऋण कम करने के लिए किया जाएगा। इससे कंपनी की स्थिति और भी बेहतर होगी।

Also Read | दौड़ने को तैयार अदाणी ग्रुप का ये दिग्गज शेयर! मोतीलाल ओसवाल ने 38% अपसाइड के लिए दी BUY रेटिंग

Time Technoplast share performance

टाइम टेक्नोप्लास्ट के शेयर अपने हाई से 22 फीसदी से ज्यादा नीचे ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक हाई 256 रुपये और 52 वीक लो 153 रुपये है। एक महीने में 10 फीसदी की गिरावट आई है। तीन महीने में शेयर 18 फीसदी गिरा है। छह महीने में शेयर का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। एक साल में शेयर 13.76 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, स्टॉक ने दो साल में 117 फीसदी और तीन साल में 301.55 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement