facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹450 टच करेगा ये ज्वेलरी स्टॉक, दिवाली से पहले BUY का मौका; ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा ग्राहकों से मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, नए ग्राहकों की संख्या में वृद्धि और एक्सपोर्ट पर फोकस कंपनी को मदद करेगा।

Last Updated- October 13, 2025 | 9:19 AM IST
Sky Gold And Diamonds Stock

Sky Gold And Diamonds Stock: भारतीय शेयर बाजार पिछले हफ्ते तीन महीने की सबसे बड़ी वीकली बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू होने के साथ विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है। हालांकि, ट्रंप टैरिफ को लेकर बाजार में अभी भी चिंता है जिसके चलते वे सतर्क रुख के साथ निवेश कर रहे हैं। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस नुवामा ने जूलरी स्टॉक Sky Gold And Diamonds पर दमदार आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा ग्राहकों से मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, नए ग्राहकों की संख्या में वृद्धि और एक्सपोर्ट पर फोकस कंपनी को मदद करेगा।

Sky Gold And Diamonds Stock पर टारगेट प्राइस ₹450

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (SKYGOLD) पर कवरेज शुरू करते हुए ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 450 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 32 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर शुक्रवार को 337 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने उम्मीद जताई है कि कंपनी वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच 39 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) के साथ राजस्व दर्ज करेगी। यह वृद्धि मौजूदा ग्राहकों से मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, नए ग्राहकों की बढ़ती संख्या और निर्यात पर बढ़ते फोकस से समर्थित होगी।

ब्रोकरेज के अनुसार, स्काई गोल्ड ने वित्त वर्ष 2015 से 2025 के बीच 39 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि हासिल की, जो वॉल्यूम में तेज बढ़ोतरी, ग्राहक आधार के विस्तार, आक्रामक रूप से नए स्टोर खोलने और हेल्दी सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) के चलते देखने को मिली।

नुवामा ने कहा कि स्काई गोल्ड की प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार हो सकता है। वर्किंग कैपिटल साइकिल भी बेहतर हो सकती है। यह सुधार एडवांस गोल्ड मॉडल में बढ़ते हिस्से से संभव होगा। इस मॉडल में वर्किंग कैपिटल की जरूरत कम होती है। नए ग्राहक जैसे कैरैटलैन और नॉवेल इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।
निर्यात पर बढ़ता फोकस भी लाभ बढ़ाएगा। अनुकूल गोल्ड प्राइसिंग के कारण निर्यात में मार्जिन बेहतर होते हैं।

Sky Gold And Diamonds Share Performance

स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (SKYGOLD) के शेयरों में हाल ही में जोरदार तेजी देखने को मिली है। एक महीने में शेयर 22 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। तीन महीने में शेयर करीब 6 फीसदी और छह महीने में 12 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एक साल में स्टॉक ने 12 फीसदी, दो साल में 771 फीसदी और तीन साल में 2220 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 488 रुपये और 52 वीक लो 245.95 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 5,297.89 करोड़ रुपये है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement