facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 में 288% उछल गया दिग्गज FMCG कंपनी का मुनाफा, ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ 25% रिटर्न का अनुमान जताया

Advertisement

ITC Share Price: ब्रोकरेज हाउसेस ने स्टॉक पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगर चलकर शेयर 532 रुपये तक पहुंच सकता है।

Last Updated- May 23, 2025 | 1:43 PM IST
FMCG Share

ITC Share Price: कंज्यूमर गुड्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी के शेयर शुक्रवार (23 मई) को बीएसई पर करीब 2 फीसदी चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेज मार्च तिमाही नतीजे जारी करने के बाद आई है। आईटीसी का शेयर दिन के दौरान बीएसई पर 1.98 फीसदी बढ़कर ₹434.4 प्रति शेयर पर पहुंच गया। यह इस साल 12 मई के बाद शेयर में सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त है।

सिगरेट से लेकर साबुन बनाने वाली कंपनी आईटीसी (ITC) ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद जनवरी-मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि ऑपरेशंस से कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3% बढ़कर 5,155.27 करोड़ रुपये रहा। कमजोर मांग वाले माहौल के बीच कंपनी के मुनाफे में यह इजाफा हुआ है। एक साल पहले की अवधि में नेट प्रॉफिट 5,120.55 करोड़ रुपये था।

असाधारण लाभ की बदौलत वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के दौरान आईटीसी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) पिछले साल की तुलना में 285 प्रतिशत बढ़कर 19,727.37 करोड़ रुपये हो गया। यह तेज वृद्धि 15,128.81 करोड़ रुपये के एकमुश्त असाधारण लाभ से हुई थी।

शेयर में जारी मूवमेंट के बीच भारत आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) शेयर पर ब्रोकरेज हाउसेस ने अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगर चलकर शेयर 532 रुपये तक पहुंच सकता है।

ITC पर Nuvama: टारगेट प्राइस ₹532| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने आईटीसी लिमिटेड पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस को घटाकर 532 रुपये कर दिया है। पहले यह 571 रुपये था। इस तरह, स्टॉक आगे चलकर 25% का अपसाइड दिखा सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, पाम तेल की कीमतों में सुधार शुरू हो गया है और इस ट्रेंड का लाभ मार्च 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में देखा जा सकता है। अनुकूल मानसून और चल रहे क्षमता विस्तार से कृषि निर्यात मजबूत रहने की उम्मीद है।

Also Read: Maharatna PSU Stock: 45% तक चढ़ेगा शेयर! 5 में से 4 ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो

ITC पर Motilal Oswal: टारगेट प्राइस ₹525| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने आईटीसी लिमिटेड स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 525 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, स्टॉक में 23% की तेजी आ सकती है।

ब्रोकरेज ने कहा कि आईटीसी के मुख्य कारोबार सिगरेट बिजनेस ने स्थिर प्रदर्शन दिखा रहा है। सिगरेट पर टैक्स स्थिरता के चलते हमें इस बिजनेस में स्थायी वृद्धि की उम्मीद है। जहां एक ओर FMCG सेक्टर में बढ़ती कमोडिटी कीमतों के कारण थोड़ी सुस्ती देखने को मिल रही है, वहीं ITC अपने वर्ग में अग्रणी वृद्धि दर्ज कर रहा है। इसका कारण है कंपनी की मजबूत कैटेगरी मौजूदगी। जैसे कि बड़े पैमाने पर असंगठित बाजार और कम पैठ वाले क्षेत्रों में उपस्थिति।

Also Read: Defence PSU Stock ने सेंसेक्स में एंट्री के साथ भरी उड़ान, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर; ब्रोकरेज ने कहा-₹450 तक जाएगा भाव

ITC Dividend 2025

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, आईटीसी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹1 फैस वैल्यू के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹7.85 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 1:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement