facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹100 से सस्ते शेयर पर बनेगा अच्छा मुनाफा! हाई से 36% नीचे कर रहा ट्रेड; ब्रोकरेज ने कहा– BUY करो

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी बढ़ते प्रीमियमीकरण और ईवी से वैश्विक ऑटोमोबाइल बिक्री से बेहतर प्रदर्शन जारी रखेगी।

Last Updated- August 14, 2025 | 3:37 PM IST
stocks to buy today

Stock To Buy: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (14 अगस्त) को बढ़त में ओपन हुए। हालांकि, कारोबार के आगे बढ़ने के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निवेशक यूक्रेन युद्ध पर रूस और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत पर नजरें गड़ाएं हुए हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर रूस और अमेरिका के बीच बातचीत विफल रहती तो भारत और ज्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हाउसेस ने ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (MOTHERSON) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी बढ़ते प्रीमियमीकरण और ईवी से वैश्विक ऑटोमोबाइल बिक्री से बेहतर प्रदर्शन जारी रखेगी।

MotherSon: मैक्सिमम टारगेट प्राइस ₹117| रेटिंग BUY|

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने संवर्धन मदरसन पर ‘BUY‘ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 114 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 23 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। संवर्धन मदरसन के शेयर बुधवार को 93 रूपए पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का 620 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) उनके अनुमान से काफी कम रहा। ऐसा कई चुनौतियों के कारण हुआ, जिनसे मार्जिन पर दबाव पड़ा। प्रबंधन का कहना है कि ज्यादातर लागत में बढ़ोतरी अस्थायी है। उनका मानना है कि प्रदर्शन Q3 से बेहतर होगा, क्योंकि Q2 आमतौर पर यूरोप में मौसमी रूप से कमजोर रहता है।

Also Read | ₹91 तक का लेवल टच करेगा ये Metal Stock! Q1 में शानदार नतीजों के दम पर ब्रोकरेज दे रहे BUY की सलाह

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuvama) ने भी संवर्धन मदरसन पर खरीदारी की सलाह दी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस घटाकर ₹110 रुपये कर दिया है। पहले यह 117 रुपये था। इस तरह, शेयर 18 फीसदी से ज्यादा अपसाइड रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि सालाना आधार पर 5% की राजस्व वृद्धि अनुमान के अनुसार रही। हालांकि, EBITDA अनुमान से 5% कम रहा। इसकी वजह यूरोप में मॉडल लॉन्च में देरी, इंटीग्रेशन से जुड़ी समायोजन लागत और नई यूनिट की शुरुआती लागत रही। कंपनी ने FY26E और FY27E के लिए EBITDA अनुमान को क्रमशः 4% और 5% घटा दिया है। हालांकि, मजबूत प्रबंधन, ठोस ऑर्डर बुक और प्रति वाहन बढ़ते कंटेंट के दम पर खरीदारी की सलाह दी है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement