facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹200 से कम का शेयर देगा तगड़ा रिटर्न! 18% करेक्शन के बाद बड़ा मौका, ब्रोकरेज ने दी BUY कॉल

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज ने रिटेल सेक्टर की कंपनी पर पॉजिटिव राय दी है। साथ ही कहा कि कंपनी का मीडियम टर्म को लेकर आउटलुक मजबूत दिखाई पड़ रहा है।

Last Updated- December 11, 2025 | 2:50 PM IST
stock to buy under rs 200

Stock to buy Under ₹200: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (11 दिसंबर) को बढ़त में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 और सेंसेक्स गिरावट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार में खरीदारी देखने को मिली। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के रेट कट के बाद सभी सेक्टर्स में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने रिटेल सेक्टर की कंपनी विशाल मेगा मार्ट पर पॉजिटिव राय दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का मीडियम टर्म को लेकर आउटलुक मजबूत दिखाई पड़ रहा है।

Vishal Mega Mart पर टारगेट प्राइस: ₹175

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने विशाल मेगा मार्ट शेयर पर ‘BUY‘ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 175 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 35 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। विशाल मेगा मार्ट के शेयर बुधवार को 131 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज की क्या है राय

ब्रोकरेज का कहना है कि विशाल मेगा मार्ट टियर-II और टियर-III शहरों में एक मजबूत और बार-बार दोहराया जा सकने वाला विस्तार मॉडल तेजी से विकसित कर रही है। केरल कंपनी के लिए अगली बड़ी वृद्धि का अवसर बनकर उभरा है, जहां प्रबंधन ने लगभग 100 स्टोर खोलने की क्षमता पहचानी है। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में यूपी में लगभग 125 स्टोर हैं। शुरुआती प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है। इसका श्रेय कॉम्पैक्ट फॉर्मेट और मजबूत वैल्यू पोज़िशनिंग को जाता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, तमिलनाडु में विस्तार को कंपनी सावधानीपूर्वक आगे बढ़ाएगी। ताकि शुरुआती यूनिट इकोनॉमिक्स सुरक्षित रहें और बढ़ते विस्तार के साथ बिज़नेस मॉडल की स्थिरता बनी रहे।

Q2 में 46% उछला मुनाफा

विशाल मेगा मार्ट का वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में नेट मुनाफा 46.4 फीसदी उछलकर 152.3 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 104 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू पिछले वर्ष के 2,436 करोड़ रुपये से 22.4 फीसदी बढ़कर 2,981 करोड़ रुपये हो गया। जबकि ईबीआईटीडीए 30.7 फीसदी बढ़कर 394 करोड़ रुपये हो गया।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement