facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹200 से कम वाला ये शेयर उड़ान भरने को तैयार, Q2 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग

Advertisement

Stock to Buy Under ₹200: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के अलग-अलग कारोबारों में सुधार के संकेत हैं। लेकिन मुनाफे में स्थायी बढ़ोतरी हासिल करने में कुछ समय लग सकता है।

Last Updated- November 07, 2025 | 6:21 PM IST
stock to buy under rs 200

Stock to Buy Under ₹200: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (7 नवंबर) को बड़ी गिरावट के साथ काफी हद तक रिकवर होने के बाद लाल निशान में लगभग सपाट बंद हुए। आईटी, एमएफसीजी और फार्मा शेयरों में बिकवाली के बीच फाइनेंशियल और मेटल शेयरों में खरीदारी से बाजार को कुछ सपाट मिला। हालांकि, लेकिन प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स साप्ताहिक गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने कंपनियों के मजबूत नतीजों और अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील की उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की कंपनी Fusion Finance पर दमदार आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के अलग-अलग कारोबारों में सुधार के संकेत हैं। लेकिन मुनाफे में स्थायी बढ़ोतरी हासिल करने में कुछ समय लग सकता है।

Fusion Finance पर टारगेट प्राइस: ₹225

नुवामा ने फ्यूजन फाइनेंस पर अपनी ‘BUY‘ की रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 225 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 32% का रिटर्न दे सकता है। फ्यूजन फाइनेंस के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 174 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, इनकम और हाई स्थायी ऑपरेशन कॉस्ट ने Pre-Provision Operating Profit को दबा रखा है। हालांकि, कंपनी का नेट लॉस घटकर 22.1 करोड़ रुपये रह गया है। यह इससे पिछली तिमाही में 92.3 करोड़ रुपये था। यह सुधार मुख्य रूप से कम प्रोविजन के कारण हुआ है। यह सुधार नए फंसी हुई एसेट के घटते गठन को भी दर्शाता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का कहना है कि कलेक्शन एफिशिएंसी (CE) में सुधार हो रहा है। नई बुक की CE 99.5% है, जो सितंबर 2025 तक कुल AUM का लगभग 65% हिस्सा है। इसके चलते, कंपनी को उम्मीद है कि दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 तक डिस्बर्समेंट्स सामान्य हो जाएंगे। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का शेयर FY27E BVPS के मुकाबले 1.0x PBV पर ट्रेड कर रहा है, जबकि नए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।

हाई से 18% नीचे चल रहा शेयर

फ्यूजन फाइनेंस के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 18 फीसदी नीचे चल रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक हाई 211 रुपये और 52 वीक लो 172 रुपये है। एक महीने में शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि तीन महीने में शेयर ने 13.56 फीसदी और छह महीने में 7.27 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि, एक साल में स्टॉक में 14.07 फीसदी और दो साल में 68.43 फीसदी की गिरावट आई है।

Also Read | Market This Week: ट्रेड डील की उम्मीदों पर भारी FII बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी 1% फिसले; निवेशकों के ₹4.74 लाख करोड़ डूबे

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement