facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

35% गिर सकता है ये सरकारी Railway Stock! ब्रोकरेज का दावा, वैल्यूएशन है महंगा

Advertisement

Stock to Sell: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की आर्डर बुक में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है और स्टॉक का वैल्यूएशन महंगा हो गया है।

Last Updated- November 13, 2025 | 1:15 PM IST
stock market

RVNL Share: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (13 नवंबर) को सपाट रुख के साथ हरे निशान में खुले। हालांकि, खुलते ही बाजार में गिरावट देखने को मिली। लेकिन बाद कुछ देर बाद फिर हरे निशान में लौट गए। मेटल और रियल्टी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने पीएसयू नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम (RVNL) पर नेगेटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की आर्डर बुक में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है और स्टॉक का वैल्यूएशन महंगा हो गया है।

RVNL Share पर टारगेट प्राइस: ₹204

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने रेल विकास निगम पर अपनी ‘SELL‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 204 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर मौजूदा लेवल से 35 फीसदी तक गिर सकता है। आरवीएनएल के शेयर बुधवार को 316 रुपये पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें: तीन दमदार स्टॉक्स में जोरदार ब्रेकआउट, एनालिस्ट ने बताए नए टारगेट और स्टॉप लॉस

ब्रोकरेज की राय ?

ब्रोकरेज का कहना है कि आरवीएनएल ने वित्त वर्ष 2021-22 तक असाधारण रूप से मजबूत रेवेन्यू दर्ज किया। यह बात हम स्वीकार करते हैं। लेकिनवित्त वर्ष 23-25 के दौरान सालाना एग्जीक्यूशन या रेवेन्यू काफी हद तक सुस्त रहा। कंपनी को नए ऑर्डर मिले हैं और मौजूदा ऑर्डर बुक में स्कोप बढ़ा है। फिर भी पिछले दो वर्षों में ऑर्डर बुक लगभग स्थिर ही रही है।

ब्रोकरेज ने कहा कि आरवीएनएल ने कई एमओयू जरूर साइन किए हैं। लेकिन इनसे मिलने वाले अवसरों का वास्तविक आकार अभी स्पष्ट नहीं है। मौजूदा स्तर पर शेयर का वैल्यूएशन (EPC व्यवसाय) 1HFY28E EPS के 47 गुना पर ट्रेड हो रहा है। यह मौजूदा बाजार मूल्य (CMP) की तुलना में पहले से ही संभावित बढ़त को शामिल करता है। इसलिए, हम SELL रेटिंग बरकरार रखते हैं।

यह भी पढ़ें: ₹60 के स्मॉलकैप Metal Stock पर मिल सकता है 80% रिटर्न, ब्रोकरेज बोले – खरीदों; एंट्री का सही वक्त

RVNL Stock का प्रदर्शन

आरवीएनएल स्टॉक परफॉर्मेंस की बात करे तो एक महीने में शेयर 6 फीसदी, तीन महीने में 3 फीसदी और छह महीने में 11% की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में स्टॉक 24.71 फीसदी गिरा है। हालांकि, दो साल में स्टॉक ने 101 फीसदी, तीन साल में 518.30 फीसदी और पांच साल में 1594 फिसदीओ का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 501 रुपये और 52 वीक्स लो 295.25 रुपये है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी/बेचनें की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement