facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

14 दिन में अच्छा मुनाफा कराएंगे ये 2 दमदार शेयर! ब्रोकरेज ने बनाया पोजिशनल पिक, चेक करें SL, TGT

Advertisement

Stocks to Buy: ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने पोजिशनल आधार पर Railway PSU Stock 2 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- June 17, 2025 | 2:26 PM IST
Stock pick

Stocks to buy: इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। इस भू-राजनितिक संकट का असर वैश्विक बाजारों समेत घरेलू शेयर बाजारों में भी देखने को मिला है। एक दिन पहले मजबूती के साथ चढ़कर बंद होने के बाद दोनों प्रमुख इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स मंगलवार को लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बाजार में अनिश्चिताओं के बीच ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने पोजिशनल आधार पर रेलवे पीएसयू स्टॉक समेत 2 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए टारगेट प्राइस के साथ स्टॉपलॉस भी दिया है। जानते हैं इन स्टॉक्स के बारे में;

Railtel Corporation: रिकमेंड प्राइस ₹422-432| टारगेट प्राइस ₹464| स्टॉप लॉस ₹409|

एक्सिस सिक्योरिटीज ने रेलवे पीएसयू स्टॉक को 422 से 432 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने 14 दिन के लिहाज से स्टॉक पर 464 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जबकि 409 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। इस तरह, ये शेयर मौजूदा भाव से शार्ट टर्म में 8 फीसदी तक अपसाइड दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, 20-दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के पास बुलिश हैमर जैसी कैंडल बनना यह संकेत देता है कि निचले स्तरों पर खरीदारी की मजबूत मांग है। यह एक ब्रेकआउट और आने वाले सेशन में कीमतों में और तेजी की संभावना की ओर इशारा करता है।

स्टॉक की ताजा परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो एक महीने में यह 11% से ज्यादा चढ़ गया है। दो हफ्ते में स्टॉक में करीब 7 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि, एक हफ्ते में स्टॉक का भाव 5% गिर गया है।

यह भी पढ़ें…बाजार में दबाव के बीच 4% चमका ये शेयर! ब्रोकरेज का दावा, ₹180 तक जाएगा भाव; अभी करें खरीदारी

Prestige Estate: रिकमेंड प्राइस ₹1645-1685| टारगेट प्राइस ₹1808| स्टॉप लॉस ₹1604|

ब्रोकरेज ने रियल्टी स्टॉक प्रेस्टीज एस्टेट को 1645 से 1685 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने 14 दिन के लिहाज से स्टॉक पर 1808 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जबकि 1604 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। इस तरह, ये शेयर मौजूदा भाव से शार्ट टर्म में 6 फीसदी तक अपसाइड दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हालिया तेजी की चाल में 50% रिट्रेसमेंट लेवल और 10 डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) पर सपोर्ट लेने के बाद शेयर की कीमत में दोबारा उछाल देखा जा रहा है। यह संकेत देता है कि तेजी की चाल फिर से शुरू हो सकती है और यह निवेशकों के लिए एक नई एंट्री का अच्छा मौका हो सकता है।

शेयर के प्रदर्शन को देखने तो एक महीने में यह करीब 20 प्रतिशत चढ़ गया है। दो हफ्ते में स्टॉक में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, एक हफ्ते में शेयर लगभग 3 फीसदी चढ़ गया है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 2:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement