facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Buy on 17 Feb: कमजोर बाजार में इन 2 स्टॉक्स में बन सकता है पैसा! एक्सपर्ट बुलिश, जानें शेयर के नाम और टारगेट प्राइस

Advertisement

बाजार में कमजोर मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन के ओशो कृष्ण ने सोमवार को दो स्टॉक्स सुंदरम फाइनेंस और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- February 17, 2025 | 8:44 AM IST
Smallcap firms

Stocks to Buy on 17 Feb: घरेलू शेयर बाजारों की सोमवार (17 फरवरी) को कमजोर शुरुआत कर सकते हैं। GIFT Nifty के संकेतों के मुताबिक, सुबह 7:05 बजे यह 19 अंक गिरकर 22,977 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। घरेलू बाजार में कोई बड़ा ट्रिगर नहीं होने से चुनिंदा स्टॉक्स में एक्शन दिख सकता है।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन के ओशो कृष्ण ने सोमवार को दो स्टॉक्स सुंदरम फाइनेंस और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स खरीदने की सलाह दी है।

Sundaram Finance: टारगेट प्राइस 5,000| रेटिंग BUY| स्टॉप लॉस 4,220|

सितंबर 2024 में 5,518 रुपये के हाई पर पहुंचने के बाद सुंदरम फाइनेंस को अच्छी मुनाफावसूली का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में काउंटर अपने ईएमए और 200 डीएसएमए (DSMA) के क्लस्टर के पास मंडरा रहा है। यह समय के साथ करेक्टिव फेस को दर्शाता है। हालांकि शॉर्ट टर्म में काउंटर में कुछ खरीददारी देखी जा रही है। साथ ही सुपरट्रेंड संकेतक से एक सपोर्टिव बुलिश ट्रेंड मिल रहा है। इसके अलावा 14 दिन की अवधि के आरएसआई (RSI ) और एमएसीडी (MACD) अंडरटोन के साथ अच्छी तरह से अंडरटोन हो रहे है। इसलिए, हम सुंदरम फाइनेंस को 4,550-4,500 रुपये के आसपास ‘खरीदने’ की सलाह देते हैं।

Tata Consumer Products: टारगेट प्राइस 1,100| रेटिंग BUY| स्टॉप लॉस 960|

टाटा कंज्यूमर ने पिछले कुछ कारोबारी महीनों में तेजी हासिल करना शुरू कर दिया है। यह शेयर ऊंचे और ऊंचे निचले स्तर के चक्र का प्रदर्शन कर रहा है। स्टॉक वर्तमान में बोलिंगर बैंड के जरिये ऊपर स्थित है। यह संकेत किसी भी संभावित झटके को कम करने में मदद करता है। साथ ही शेयर यह बड़े दायरे में ट्रेड कर रहा है और एक निर्णायक उछाल के साथ शॉर्ट टर्म में और तेजी ला सकता है।

इसके अलावा मोमेंटम के संकेतक प्राइस में एक्शन के साथ अलाइन हो रहे हैं, जो बुलिश आउटलुक में योगदान करते हैं। ऐसे में हम 1,010-1,000 रुपये के भाव पर 1,100 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक को खरीदने की सलाह देते हैं। रिस्क को मैनेज करने के लिए निवेशक 960 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: ओशो कृष्ण एंजेल वन लिमिटेड में तकनीकी और डेरिवेटिव के वरिष्ठ विश्लेषक हैं। व्यक्त विचार उनके अपने हैं।)

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement