facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Buy: 100 रुपये से सस्ते ये स्टॉक्स दे सकते है 65% तक रिटर्न, करीब 30% डिस्काउंट पर कर रहे ट्रेड

Advertisement

Stocks to buy: बाजार में इस मूड माहौल के बीच अगर आप 100 रुपये से कम भाव के शेयर खरीदने की सोच रहे है तो ये 2 स्टॉक्स अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

Last Updated- April 01, 2026 | 2:06 PM IST
Stocks to Buy Under Rs100

Stocks To Buy: भारतीय शेयर बाजार नए वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दिन यानी बुधवार (1 अप्रैल) को बढ़त के साथ खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध दो या तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। इसका बाजार के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा। साथ ही निचले स्तर पर भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बाजार में इस मूड माहौल के बीच अगर आप 100 रुपये से कम भाव के शेयर खरीदने की सोच रहे है तो ये 2 स्टॉक्स अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। ब्रोकरेज हाउसेस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आईटी सेक्टर की कंपनी सैगिलिटी लिमिटेड दमदार आउटलुक दिया है। जबकि एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने और मेटल माइनिंग कंपनी एनएमडीसी पर बुलिश राय दी है।

NMDC पर टारगेट प्राइस: ₹95

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने एनएमडीसी पर खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। साथ ही ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 95 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर लॉन्ग टर्म में निवेशकों को 25 प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकते हैं। एनएमडीसी के शेयर सोमवार को 76.27 रुपये पर बंद हुए।

यह पढ़ें: 80% तक रिटर्न का मौका! Hotel Stocks में गिरावट के बीच ब्रोकरेज का बड़ा दांव

ब्रोकरेज के अनुसार, एनएमडीसी की मजबूत ऑपरेटिंग कैपेसिटी, नेट कैश स्थिति और क्षमता विस्तार योजनाओं को सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। वित्त वर्ष 2030-2031 तक सालाना 10 करोड़ की क्षमता और कोयला, सोना, मैग्नेटाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE) तथा ऑस्ट्रेलिया में लिथियम खनन जैसी नॉन-आयरन और गतिविधियों से लॉन्ग टर्म में कंपनी ने रेवेन्यू में 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है।

Sagility India पर टारगेट प्राइस: ₹66

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सैगिलिटी लिमिटेड पर BUY की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 66 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। ऐसे में स्टॉक मौजूदा लेवल से 65 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दे सकता है।

यह पढ़ें: ₹1950 करोड़ के ऑर्डर से 7% चढ़ा Defence Stock, एक्सपर्ट बोले – वापस ऑल टाइम हाई जाने का रखता है दम

ब्रोकरेज की माने तो सैजिलिटी ने ब्रॉडपाथ के जरिये सदस्य जोड़ने की क्षमताएं हासिल कीं और 30 से अधिक मिड-मार्केट ग्राहकों तक पहुंच बनाई। कंपनी ने डीसीआई और ब्रॉडपाथ के अधिग्रहण के जरिए पेमेंट इंटीग्रिटी के क्षेत्र में मौजूद कमियों को भी पूरा किया है। ब्रोकरेज के अनुसार, सैजिलिटी आगे भी ऐसे अधिग्रहण के लिए तैयार है और खासकर तेजी से बढ़ रहे क्लिनिकल सर्विसेज के सेक्यटर में संभावित लक्ष्यों का वैल्यूएशन कर रही है।

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 1, 2026 | 2:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement