facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Buy Today: मार्केट एक्सपर्ट ने आज इन 3 स्टॉक्स को खरीदने की दी सलाह, मिल सकता है तगड़ा रिटर्न; चेक करें TL, SL

Advertisement

Stocks to Buy Today: मार्केट एक्सपर्ट राजेश भोसले ने आज तीन स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है। इनमें अशोक लेलैंड, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और लौरस लैब्स शामिल हैं।

Last Updated- June 30, 2025 | 9:06 AM IST
Stocks to buy

Stocks to Buy Today: ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन लिमिटेड में इक्विटी टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले ने सोमवार को तीन स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है। इनमें अशोक लेलैंड, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और फार्मा कंपनी लौरस लैब्स (Laurus Labs) शामिल हैं।

Ashok Leyland: एंट्री रेंज ₹250 – ₹247 | स्टॉप लॉस ₹239 | टारगेट प्राइस ₹270

चार हफ्तों के समेकन (कंसोलिडेशन) के बाद इस सप्ताह इस स्टॉक में मजबूत तेजी देखने को मिली और यह 6 प्रतिशत से अधिक बढ़ा। अप्रैल के स्विंग लो से शुरू हुई रैली के संदर्भ में यदि हालिया कंसोलिडेशनको देखा जाए तो यह एक क्लासिक ‘फ्लैग एंड पोल’ पैटर्न बनाता है। यह स्थिति एक मजबूत निरंतरता (कंटिन्यूएशन) का संकेत देती है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में तेजी जारी रहने की संभावना है। इस तेजी को आरएसआई (RSI) ऑस्सीलेटर का 70 से ऊपर जाना भी समर्थन देता है, जो मजबूत गति (मॉमेंटम) का संकेत है।

Also Read: Stocks to Watch Today: टाटा स्टील, टोरेंट फार्मा, BHEL से लेकर अदाणी तक- आज इन 15 शेयरों पर बाजार की नजर

GRASIM: एंट्री रेंज: ₹2,860 – ₹2,850 | स्टॉप-लॉस ₹2,760| टारगेट प्राइस ₹3,050

पिछले सात महीनों से यह स्टॉक 2800 के स्तर पर लगातार रुकावट (रेजिस्टेंस) का सामना कर रहा था। लेकिन इस सप्ताह इसने इस प्रमुख अवरोध को पार कर लिया। यह स्थिति ‘इनवर्स हेड एंड शोल्डर’ पैटर्न के ब्रेकआउट की पुष्टि करती है। इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली, जो इस संकेत को और मजबूत बनाता है।

इसके अलावा, आरएसआई ने अपने सिग्नल लाइन के साथ एक नया खरीद संकेत (बाय क्रॉसओवर) दिया है और कीमतें अब सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रही हैं। यह शेयर में तेजी के आउटलुक को और मजबूती प्रदान करता है।

Also Read: क्या निफ्टी 30,000 पार करेगा? Auto, Realty, Bank, Metal और FMCG स्टॉक्स में BUY करें या SELL? चेक करें चार्ट

LAURUSLABS: एंट्री रेंज ₹702 – ₹698 | स्टॉप लॉस ₹679| टारगेट प्राइस ₹750

स्टॉक ने 2021 के उच्च स्तर को पार करके एक लॉन्ग टर्म ब्रेकआउट दिया है। यह स्ट्रक्चर में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है। शॉर्ट टर्म ट्रेंड भी मजबूत बनी हुआ है। इसमें कीमतें लगातार उच्च शिखर (हाई) और उच्च तल (लो) बना रही हैं। विशेष रूप से, तेजी के दौरान वॉल्यूम में काफी वृद्धि देखने को मिली है। जबकि गिरावट के दौरान वॉल्यूम अपेक्षाकृत कम रहा है। यह मजबूत भागीदारी का संकेत देता है। मोमेंटम ऑस्सीलेटर भी सकारात्मक क्षेत्र में हैं, जो तेजी के आउटलुक को और बल देते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह लेख एंजेल वन लिमिटेड में इक्विटी टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले ने लिखा गया है। व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं। निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement