facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to buy: इन 2 स्टॉक्स में बन सकता है अच्छा पैसा! एक्सपर्ट ने कहा-खरीदें; नोट कर लें टारगेट और SL

Advertisement

कैस्ट्रोलिंड ( Castrol India Limited) ने डेली चार्ट पर 284 रुपये के अपने पीक लेवल से 200 डीएसएमए की ओर एक अच्छा सुधार देखा है।

Last Updated- December 09, 2024 | 7:44 AM IST
stocks to buy today

एंजेलवन लिमिटेड के सीनियर एनालिस्ट (टेक्नीकल एंड डेरेटिव्स) ओशो कृष्ण ने हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार (9 दिसंबर) को दो स्टॉक खरीदने की सलाह दी है, जो आकर्षक लग रहे हैं। चलिए जानते हैं उन 2 स्टॉक्स के बारे में;

CASTROLIND पर एक्सपर्ट्स बुलिश, लास्ट क्लोज 222.37 रुपये

कैस्ट्रोलिंड ( Castrol India Limited) ने डेली चार्ट पर 284 रुपये के अपने पीक लेवल से 200 डीएसएमए की ओर एक अच्छा सुधार देखा है। हालांकि, पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन के दौरान काउंटर ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है और धीरे-धीरे अपने महत्वपूर्ण ईएमए से ऊपर उठ रहा है। इसके अलावा, बढ़ते वॉल्यूम की वजह से काउंटर ने अपने हालिया स्विंग हाई को पार कर लिया है, जो पहले के ब्रेकआउट ज़ोन के साथ मेल खाता है। टेक्नीकल पैरामीटर्स पर देखें तो एमएसीडी संकेतक लोअर ज़ोन से उलटफेर दिखाता है।

इसलिए, हम कैस्ट्रोलिंड (कैस्ट्रॉल इंडिया) को 220-215 रुपये के आसपास ‘खरीदने’ की सलाह दे रहे हैं। निवेशक रिस्क मैनेज करने के लिए 200 रुपये स्टॉप लॉस लगा सकते हैं जबकि टारगेट 248-250 रुपये रखा गया है।

JSL; लास्ट क्लोज 741.60 रुपये

जेएसएल ने एक मजबूत कारोबारी सप्ताह देखा है। इस दौरान शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर हालिया गिरावट के 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट से ऊपर पहुंच गया। हालिया एक्शन को वॉल्यूम में उल्लेखनीय वृद्धि का सपोर्ट मिला था। इसके अलावा स्टॉक काउंटर डेली चार्ट पर अपने महत्वपूर्ण ईएमए के समूह से ऊपर आराम से बना रहा। टेक्नीकल स्ट्रक्चर ‘डबल बॉटम’ स्ट्रक्चर से मिलता-जुलता है। इसे अनुकूल टेक्नीकल पैरामीटर्स का सपोर्ट भी मिल रहा है, जो तुलनीय अवधि में तेजी के ट्रेंड को जारी रखने का संकेत देता है।

ये सब देखत्ते हुए हम JSL को 790 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह देते हैं जबकि रिस्क को मैनेज करने के लिए निवेशक 740-735 रुपये पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल एंजेल वन लिमिटेड के सीनियर एनालिस्ट (तकनीकी एवं डेरिवेटिव्स) ओशो कृष्णन का है। व्यक्त विचार उनके अपने हैं।)

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 7:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement