facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch: Vi से लेकर Canara Bank, Nykaa और RITES तक, आज इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन

Advertisement

बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी स्टॉक निवेशकों के रडार पर होंगे क्योंकि आरबीआई आज सुबह 10 बजे ब्याज दरों को लेकर अपने फैसले का ऐलान करेगा।

Last Updated- December 06, 2024 | 8:05 AM IST
Stocks to Watch today

Stocks to Watch on December 6, 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सुबह 10 बजे ब्याज दरों को लेकर फैसले से पहले सुबह 7:01 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 40.65 अंक बढ़कर 24,805 पर कारोबार कर रहा था। पिछले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 809.53 अंक या 1 प्रतिशत बढ़कर 81,765.86 पर और एनएसई निफ्टी 50 240.95 अंक या 0.98 प्रतिशत बढ़कर 24,708.40 पर बंद हुआ।

आज (6 दिसंबर, 2024) इन स्टॉक्स पर निवेशकों और ट्रेडर्स की नजर रहेगी:

Rate-sensitive stocks: बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी स्टॉक निवेशकों के रडार पर होंगे क्योंकि आरबीआई आज सुबह 10 बजे ब्याज दरों को लेकर अपने फैसले का ऐलान करेगा।

Vodafone Idea (Vi): 9 दिसंबर को वीआई बोर्ड प्रमोटर वोडाफोन समूह से संबंधित संस्थाओं से प्रेफरेंशल इश्यू के जरिये 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

Hyundai Motor India: कंपनी ने 1 जनवरी से सभी मॉडलों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कीमतों में वृद्धि के लिए कंपनी ने इनपुट लागत और हाई लॉजिस्टिक्स खर्च जैसी कारकों में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Canara Bank: आरबीआई ने आईपीओ के जरिये केनरा बैंक को अपनी म्यूचुअल फंड और बीमा शाखाओं में हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है। मार्च 2024 में केनरा बैंक को दो सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली थी।

FSN E-Commerce Ventures (Nykaa): नायका फैशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निहिर पारिख ने इस्तीफा दे दिया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

Ola Electric: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने 10,644 शिकायतों से संबंधित अक्टूबर में जारी कारण बताओ नोटिस के संबंध में ओला इलेक्ट्रिक से अतिरिक्त दस्तावेज और जानकारी मांगी है।

RITES: भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (छत्तीसगढ़) परियोजना के दूसरे चरण के परिसर के निष्पादन, पर्यवेक्षण, निगरानी और विकास के लिए सिविल निर्माण कंपनी को परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) के रूप में नियुक्त किया गया है। ऑर्डर का आकार लगभग 148.25 करोड़ रुपये है।

Waaree Energies: सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफेक्चर ने गुजरात के चिखली में मॉड्यूल निर्माण सुविधा में अपनी पीवी मॉड्यूल परीक्षण प्रयोगशाला के लिए एनएबीएल मान्यता प्राप्त कर ली है।

GPT Health: कंपनी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक अस्पताल भवन के निर्माण और फिनिशिंग के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है।

Afcons Infrastructure: हाल ही में लिस्टेड कंपनी ने दिल्ली मेट्रो चरण IV परियोजना के हिस्से के रूप में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के लिए तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर तुगलकाबाद एयरफोर्स लॉन्चिंग शाफ्ट और मां आनंदमयी मार्ग स्टेशन के बीच सबसे लंबी सुरंग बनाने का काम पूरा कर लिया है।

Advertisement
First Published - December 6, 2024 | 7:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement